{"_id":"65041c6ee198e7f5290e9eda","slug":"united-airlines-flight-dropped-28-000-feet-in-10-minutes-and-changed-course-to-go-back-to-new-jersey-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: 10 मिनट में अचानक 28,000 फीट नीचे आई फ्लाइट, फिर पलटा रास्ता और लौटी एयरपोर्ट, जानें डरावना घटनाक्रम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: 10 मिनट में अचानक 28,000 फीट नीचे आई फ्लाइट, फिर पलटा रास्ता और लौटी एयरपोर्ट, जानें डरावना घटनाक्रम
Fri, 15 Sep 2023 02:27 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेवार्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेवार्क
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 15 Sep 2023 02:27 PM IST
सार
बोइंग 777 विमान में 270 यात्री और 40 चालक दल के सदस्य थे। नेवार्क से टोम जाने वाली विमान रात के 8:37 बजे नेवार्क लिबर्टी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी और मध्य रात्रि 12:27 वापस एयरपोर्ट पर उतरी।
विज्ञापन
Boeing 777 plane
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में एक फ्लाइट के साथ हाल ही में डरावना घटनाक्रम हुआ। न्यू जर्सी के नेवार्क एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली यूनाइटेड एयरलाइंस की एक फ्लाइट महज 10 मिनट के अंदर ही गोता लगाते हुए हवा में 28,000 फीट तक नीचे आ गई। इतना ही नहीं, सैकड़ों यात्रियों को ले जा रहा यह विमान इतना नीचे आने के बाद अचानक अपने रास्ते से पलटा और यात्रियों को वापस नेवार्क एयरपोर्ट पर ले गया।
कहां जा रहा था विमान, कितने यात्री थे सवार?
बोइंग 777 विमान में 270 यात्री और 40 केबिन क्रू मौजूद थे। फ्लाइट अवेयर डेटा का हवाला देते हुए अमेरिकी मीडिया ने बताया कि नेवार्क से टोम जाने वाली विमान रात के 8:37 बजे नेवार्क लिबर्टी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी और मध्य रात्रि 12:27 वापस एयरपोर्ट पर उतरी।
एयरलाइन ने क्या बताई इस घटना की वजह?
एयरलाइन ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि केबिन प्रेशर में कमी आने की वजह से विमान नेवार्क वापस लौटना पड़ा। एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, 'विमान सुरक्षित रूप से आ गई है और केबिन प्रेशर में कभी कोई कमी नहीं आई।' फेडरेशन एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने भी दबाव के मुद्दे को स्वीकार कर कहा कि केबिन में प्रेशर की कमी आने के कारण पायलट को विमान का रास्ता बदलना पड़ा। उन्होंने आगे बताया कि जब स्विच अप हुआ तो विमान 10 मिनट में 28,000 नीचे आ गया।
विज्ञापन
एयरलाइन ने बताया कि विमान के सभी यत्रियों को दूसरे विमान में बैठाकर उनके गणतव्य तक पहुंचाया गया है। पिछले साल दिसंबर में भी ऐसी एक घटना घटी थी। दरअसल, यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट UA1722 ने माउई के काहुलुई हवाई अड्डे से सैन फ्रांसिस्को के लिए उड़ान भरी थी, और 22,000 फीट से अचानक नीचे आ गई थी।