{"_id":"6135064771dbe83a35440302","slug":"union-health-minister-mansukh-mandaviya-participated-in-g-20-health-ministers-meeting-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटली: जी-20 समूह के स्वास्थ्य मंत्रियों से मिले मनसुख मंडाविया, दवा कंपनियों को निवेश के लिए किया आमंत्रित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इटली: जी-20 समूह के स्वास्थ्य मंत्रियों से मिले मनसुख मंडाविया, दवा कंपनियों को निवेश के लिए किया आमंत्रित
Mon, 06 Sep 2021 12:26 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 06 Sep 2021 12:26 AM IST
सार
- इटली की दवा कंपनियों को भारत में निवेश करने का मिला न्योता
- यूके ने भारत के कोविड-19 प्रबंधन की सराहना की
विज्ञापन
मीटिंग के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इटली द्वारा आयोजित जी-20 समूह के स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक में भाग लिया। उन्होंने कहा कि इटली में शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ रहे भारतीय छात्रों को यात्रा में प्राथमिकता देने और स्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर अपने इतालवी समकक्ष रॉबर्टो स्पेरांजा के साथ चर्चा की।
विज्ञापन
मांडविया जी-20 समूह के स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक के लिए इटली के रोम में हैं। उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ‘इटली के स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्टो स्पेरांजा के साथ बातचीत में स्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए चर्चा की।’
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘इटली के शैक्षणिक संस्थानों में दाखिला लेने वाले टीका ले चुके भारतीय छात्रों को यात्रा में प्राथमिकता देने पर चर्चा की। साथ ही, इटली की दवा कंपनियों को भारत में निवेश करने और अपने कारोबार का विस्तार करने के लिए आमंत्रित किया।’
विज्ञापन
मांडविया ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि उन्होंने ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद को भारत आने के लिए आमंत्रित किया और उनके साथ दोनों देशों के बीच स्वास्थ्य क्षेत्र में संवाद के लिए प्रारूप पर चर्चा की।
ब्रिटेन के राज्य सचिव से मिले मंडाविया
ब्रिटेन के राज्य सचिव से मिलने के बाद मंडाविया ने ट्वीट किया कि ब्रिटेन ने भारत के कोविड-19 प्रबंधन की सराहना की और आधी से अधिक आबादी को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक देने के लिए बधाई दी।
आगे मंडाविया ने ब्रिटेन के जाविद के साथ अपनी बैठक के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हमारी चर्चाओं में डिजिटल स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और टेलीमेडिसिन के नए मॉडल तक पहुंच बढ़ाने के तरीके शामिल थे।
ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्री से मिले मंडाविया
मांडविया ने ब्राजील के अपने समकक्ष से भी मुलाकात की। स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट किया, ‘ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्री मार्सेलो क्वीरोगा से स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर सहयोग पर चर्चा हुई। हमने बेहतर परिणामों के लिए वन हेल्थ और नैनो-यूरिया की शुरुआत के बारे में बात की। साथ ही, टीबी के खिलाफ ब्राजील के अभियान में सहायता के लिए भारत के पूर्ण सहयोग की पेशकश की।’
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘इटली की अध्यक्षता में जी-20 के स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक में भाग लिया। बैठक का विषय ‘लोग, ग्रह और समृद्धि’ था। सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) के लिए विस्तृत मूल्यांकन के साथ कोविड-19 महामारी के वैश्विक स्वास्थ्य तंत्र पर असर की निगरानी के लिए भारत के कदमों के बारे में विचार साझा किया।’’