फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Union Finance Minister nirmala sitharaman us visit world bank group imf spring meeting g20 meeting

Nirmala Sithraman: अमेरिका पहुंचीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वर्ल्ड बैंक-IMF की बैठकों में लेंगी हिस्सा

Mon, 10 Apr 2023 05:45 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 10 Apr 2023 05:45 AM IST
सार

वित्तमंत्री सीतारमण जी20 बैठक की मेजबानी करेंगी और विश्व बैंक समूह (डब्ल्यूबीजी), अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की बैठकों में भाग लेंगी। सीतारमण 10-16 अप्रैल के दौरान हफ्ते भर की अमेरिका यात्रा पर रहेंगी।

विज्ञापन
Union Finance Minister nirmala sitharaman us visit world bank group imf spring meeting g20 meeting
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वाशिंगटन डीसी पहुंचीं। - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण न्यूयॉर्क से सोमवार तड़के (भारतीय समयानुसार) वाशिंगटन डीसी पहुंचीं। वाशिंगटन डीसी पहुंचने पर अमेरिका में भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने उनका स्वागत किया। निर्मला सीतारमण वॉशिंगटन डीसी में विश्व बैंक समूह और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्प्रिंग बैठकों और अन्य जी 20 बैठकों में हिस्सा लेंगी। 

विज्ञापन


इससे पहले निर्मला सीतारमण न्यूयॉर्क के जेएफके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंची थीं। यहां भारत के महावाणिज्य दूत रणधीर जायवाल ने उनकी अगवानी की थी। शनिवार को वित्त मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा था कि वित्तमंत्री सीतारमण जी20 बैठक की मेजबानी करेंगी और विश्व बैंक समूह (डब्ल्यूबीजी), अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की बैठकों में भाग लेंगी। सीतारमण 10-16 अप्रैल के दौरान हफ्ते भर की अमेरिका यात्रा पर रहेंगी।
विज्ञापन


इस दौरान वह 12-13 अप्रैल को रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास के साथ संयुक्त रूप से जी20 के वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक के गवर्नरों की दूसरी बैठक की मेजबानी करेंगी। इस समय भारत जी20 का अध्यक्ष है। वह जी20 से संबंधित कुछ अन्य बैठकों की भी मेजबानी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा वाशिंगटन में वह कुछ द्विपक्षीय बैठकों और निवेश सत्रों के साथ अन्य संबंधित बैठकों में भी शामिल होंगी। वह विश्व बैंक विकास समिति और आईएमएफ समिति की पूर्ण बैठक में हिस्सा लेंगी। उनके साथ वित्त मंत्रालय के अधिकारियों का एक दल भी गया है। 

यात्रा के दौरान दुनिया भर के अर्थशात्रियों, उद्यमियों, थिंग टैंक और निवेशकों से भी उनकी मुलाकात होगी। वह भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलेंगी।

और भी पढ़ें...

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed