{"_id":"613d13fa5b31e56843615dec","slug":"unhcr-said-will-talk-to-taliban-to-provide-help-to-the-needy","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएनएचसीआर ने कहा: जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने के लिए तालिबान से करेंगे बात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूएनएचसीआर ने कहा: जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने के लिए तालिबान से करेंगे बात
Sun, 12 Sep 2021 03:15 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, अंकारा
एजेंसी, अंकारा
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 12 Sep 2021 03:15 AM IST
सार
यूएनएचसीआर के उच्चायुक्त ने कहा कि अभी तक ऐसा नहीं देखा गया है कि बड़ी संख्या में अफगान लोगों ने सीमा पार कर अन्य देशों में जाने का प्रयास किया हो, लेकिन देश में हालत यदि बदतर होते हैं तो हालात बदल सकते हैं।
विज्ञापन
यूएनएचसीआर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी मामलों के निकाय ‘संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त कार्यालय (यूएनएचसीआर)’ के प्रमुख फिलिपो ग्रांडी ने कहा है कि अफगानिस्तान के लाखों विस्थापित लोगों को मदद देने के लिए हम तालिबान के साथ बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही सर्दियां पड़ने वाली हैं ऐसे में शरणार्थियों के स्वास्थ्य को लेकर यह वार्ता जरूरी है।
विज्ञापन
यूएनएचसीआर के उच्चायुक्त ने यह भी कहा कि अभी तक ऐसा नहीं देखा गया है कि बड़ी संख्या में अफगान लोगों ने सीमा पार कर अन्य देशों में जाने का प्रयास किया हो लेकिन देश में हालत यदि बदतर होते हैं तो हालात बदल सकते हैं। ग्रांडी ने कहा, मेरी प्राथमिकता है विस्थापित लोगों की मदद के लिए मानवीय सहायता के काम को बढ़ाया जाए ताकि तेज जाड़ों के मौसम निकट में लोगों को सहायता दी जा सके। बता दें कि अफगानिस्तान में बहुत अधिक सर्दी पड़ती है। तुर्की के चार दिवसीय दौरे के समापन पर, सीरिया की सीमा के निकट तुर्की के गाजियानटेप प्रांत में ग्रांडी ने यह टिप्पणी की।
विज्ञापन
विश्व में अन्य आतंकी गुटों को प्रोत्साहित कर सकती है अफगानिस्तान में तालिबान की जीत : गुटेरस
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरस ने वैश्विक आतंकवाद पर अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि अफगानिस्तान में तालिबान की जीत दुनिया के विभिन्न हिस्सों में दूसरे आतंकी गुटों को प्रोत्साहित कर सकती है। उन्होंन चेताया कि आतंकी समूह के साथ बातचीत नितांत आवश्यक है और यूएन चाहता है कि इसे लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचनात्मक भूमिका निभाई जानी चाहिए। उन्होंने चिंता जताई कि विश्व के कई समूहों ने तालिबान को न सिर्फ उसकी जीत पर बधाई दी बल्कि अपनी क्षमता के बारे में भी उत्साह दिखाया है।
विज्ञापन