{"_id":"61511ae38132e665934b7e33","slug":"un-special-representative-met-afghan-former-president-hamid-karzai-expressed-concern-about-the-humanitarian-situation","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान : पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई से मिले यूएन के विशेष प्रतिनिधि, मानवीय हालात को लेकर जताई चिंता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान : पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई से मिले यूएन के विशेष प्रतिनिधि, मानवीय हालात को लेकर जताई चिंता
Mon, 27 Sep 2021 06:44 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, काबुल
एजेंसी, काबुल
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 27 Sep 2021 06:44 AM IST
सार
संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिनिधि देबोराह लियोन्स ने पूर्व अफगान राष्ट्रपति हामिद करजई से मिलकर अफगानिस्तान के मानवीय हालात को लेकर चिंता जताई है। यह किसी वैश्विक संगठन के प्रमुख अधिकारी का इस सप्ताह दूसरा अफगान दौरा है। इससे पहले सप्ताह की शुरुआत में विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस घेब्रेसियस काबुल पहुंचे थे।
विज्ञापन
यूएन राजदूत देबोराह लियोन्स और पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिनिधि देबोराह लियोन्स ने रविवार को पूर्व अफगान राष्ट्रपति हामिद करजई से मुलाकात की। दोनों के बीच अफगानिस्तान के मौजूदा हालात को लेकर बातचीत हुई।
विज्ञापन
अफगानिस्तान में मानवीय हालात को लेकर जताई चिंता, एक सप्ताह में काबुल पहुंचे दूसरे वैश्विक अधिकारी
यह किसी वैश्विक संगठन के प्रमुख अधिकारी का इस सप्ताह दूसरा अफगान दौरा है। इससे पहले सप्ताह की शुरुआत में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस घेब्रेसियस काबुल पहुंचे थे।
विज्ञापन
यूएन राजदूत लियोन्स ने बातचीत के दौरान अफगान जनता को मानवीय सहायता उपलब्ध कराए जाने की जरूरत पर जोर दिया। साथ ही लियोन्स ने समावेशी सरकार के गठन के लाभ को भी स्पष्ट करने का प्रयास किया। उन्होंने करजई को बताया कि क्षेत्र व अन्य दुनिया के साथ मिलकर काम करने वाली समावेशी सरकार विकास की संभावनाओं में बहुत सुधार करेगी। अफगानिस्तान में यूएन सहायता मिशन (यूएनएएमए) ने अपने अधिकृत ट्विटर अकाउंट से इस मुलाकात की जानकारी दी।
विज्ञापन
इससे पहले सप्ताह की शुरुआत में काबुल पहुंचे डब्ल्यूएचआ महानिदेशक टेड्रोस घेब्रेसियस ने तालिबान नेतृत्व के शीर्ष सदस्यों, यूएन साझेदारों, स्वास्थ्य कर्मियों और मरीजों व अपने संगठन के सदस्यों से मुलाकात की थी।
इस मुलाकात के बाद उन्होंने अफगानिस्तान का स्वास्थ्य तंत्र पूरी तरह ध्वस्त होने के कगार पर पहुंचने की चेतावनी दी थी। इस चेतावनी के चलते संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष मानवीय सहायता अधिकारी मार्टिन ग्रिफिथ ने संकटग्रस्त देश के स्वास्थ्य ढांचे की मदद के लिए 4.5 करोड़ डॉलर का आपातकालीन फंड रिलीज करने की घोषणा की थी।