फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UN Social Development Commission elects Ruchira Kamboj its Chair for 62d session

UN Commission: संयुक्त राष्ट्र के सामाजिक विकास आयोग की अध्यक्षता करेंगी रुचिरा कंबोज, जानें सबकुछ

Sat, 18 Feb 2023 09:52 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sat, 18 Feb 2023 09:52 AM IST
सार

कंबोज को इस सप्ताह न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में संयुक्त राष्ट्र सामाजिक विकास आयोग के 62वें सत्र की पहली बैठक में अध्यक्ष चुना गया।

विज्ञापन
UN Social Development Commission elects Ruchira Kamboj its Chair for 62d session
रुचिरा कंबोज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज को संयुक्त राष्ट्र के सामाजिक विकास आयोग के 62वें सत्र का अध्यक्ष चुना गया है। कंबोज को इस सप्ताह न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में संयुक्त राष्ट्र सामाजिक विकास आयोग के 62वें सत्र की पहली बैठक में अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन


इसके साथ ही नॉर्थ मैसेडोनिया से जॉन इवानोवस्की, डोमिनिक गणराज्य से कार्ला मारिया कार्लसन और लक्समबर्ग से थॉमस लैमर को 62वें सत्र का उपाध्यक्ष चुना गया। इससे पहले, सामाजिक विकास आयोग ने अपने 61वें सत्र के अंतिम दिन संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद को चार मसौदा प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेजे थे। जिन मसौदा प्रस्तावों को सर्वसम्मति से अपनाया जाना है उनमें असमानताओं को दूर करने के लिए पूर्ण रोजगार सृजित करना और कोविड-19 महामारी के बाद सामान्य स्थिति बहाली पर जोर देना शामिल है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


रुचिरा ने आभार जताया
संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि राजदूत रुचिरा कंबोज ने भारत की ओर से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, 'सामाजिक विकास आयोग के 62वें सत्र के अध्यक्ष के रूप में भारत की ओर से निर्वाचित होना मेरे लिए सम्मान की बात है।' 


आयोग के 61वें सत्र में क्या हुआ? 
संयुक्त राष्ट्र सामाजिक विकास आयोग के 61वें सत्र के अंतिम दिन आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) को अपनाने के लिए चार मसौदा प्रस्तावों के साथ आगे बढ़ने का फैसला लिया गया है। आयोग के 61वें सत्र की अध्यक्षता, कतर की राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि आलिया अहमद बिन सैफ अल-थानी ने की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed