फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UN Secretary General Antonio Guterres said Gaza becoming a graveyard for children

War: 'गाजा बच्चों के लिए कब्रगाह बनता जा रहा है', हमास-इस्राइल युद्ध के बीच UN महासचिव ने फिर चेताया

Wed, 08 Nov 2023 08:03 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र/जिनेवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र/जिनेवा Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 08 Nov 2023 08:03 AM IST
सार

गुतारेस ने कहा कि गाजा में मानवीय संकट से कहीं अधिक डरावनी हालत है। यह मानवता का संकट है। उन्होंने कहा कि हर गुजरते घंटे के साथ संघर्ष विराम की आवश्यकता अधिक जरूरी होती जा रही है।

विज्ञापन
UN Secretary General Antonio Guterres said Gaza becoming a graveyard for children
एंतोनियो गुतारेस

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध को एक महीना हो गया है। इस जंग के थमने के आसार दूर-दूर तक नहीं दिखाई दे रहे हैं। अभी तक 11 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस संघर्ष के चलते गाजा पट्टी की हालत बदतर होती जा रही है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने एक बार फिर गाजा में बिगड़ती स्थिती पर चेताया है। उनका कहना है कि गाजा बच्चों के लिए कब्रगाह बनता जा रहा है।

विज्ञापन

मानवीय संकट से कहीं अधिक...

गुतारेस ने न्यूयॉर्क में पत्रकारों से कहा कि गाजा में मानवीय संकट से कहीं अधिक डरावनी हालत है। यह मानवता का संकट है। उन्होंने कहा कि हर गुजरते घंटे के साथ संघर्ष विराम की आवश्यकता अधिक जरूरी होती जा रही है। उन्होंने कहा कि संघर्ष के पक्ष और वास्तव में, अंतरराष्ट्रीय समुदाय एक तत्काल और मौलिक जिम्मेदारी का सामना कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदायों पर इस अमानवीय पीड़ा को रोकने और गाजा में मानवीय सहायता का विस्तार करने की जिम्मेदारी है। 

विज्ञापन

UN के कई कर्मचारी मारे जा चुके

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि एक महीने पहले इस्राइल-हमास युद्ध शुरू होने के बाद से फलस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) में काम करने वाले  89 लोग मारे जा चुके हैं। उन्होंने सोमवार रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'हमारे संगठन के इतिहास में हाल के हफ्तों में सबसे अधिक संयुक्त राष्ट्र की सहायता करने वाले कार्यकर्ता मारे गए हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

कभी भुलाया नहीं जा सकेगा

वहीं, यूएनआरडब्ल्यूए ने मंगलवार को जानकारी देते हुए कहा कि कम से कम 26 सदस्य घायल हुए हैं। उन्होंने कहा, 'हम बर्बाद हो चुके हैं। हमारे मारे गए सहयोगी हमेशा याद रहेंगे और उन्हें भुलाया नहीं जाएगा। हम इस दुख को एक-दूसरे के साथ और परिवारों के साथ साझा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed