फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UN Secretary General Antonio Guterres keep close eyes on Pakistan situation results fear of violence

Pakistan: पाकिस्तान के चुनाव नतीजों पर संयुक्त राष्ट्र की नजर, हिंसा बढ़ने की चिंता, यूएन महासचिव ने की अपील

Tue, 13 Feb 2024 10:41 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 13 Feb 2024 10:41 AM IST
सार

यूएन महासचिव ने सभी पक्षों से विवाद को कानूनी ढांचे के तहत निपटाने और मानवाधिकारों और कानून के शासन का पालन करने की अपील की। उन्होंने पाकिस्तान की अथॉरिटीज और राजनेताओं से अपील की है कि वे हिंसा से दूर रहे और ऐसा कोई काम न करें, जिससे तनाव बढ़े। 

विज्ञापन
UN Secretary General Antonio Guterres keep close eyes on Pakistan situation results fear of violence
पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पाकिस्तान में हुए आम चुनाव के नतीजे आ चुके हैं, लेकिन अभी भी पाकिस्तान में तनाव बना हुआ है। दरअसल पीटीआई समेत कई पार्टियां आरोप लगा रही हैं कि चुनाव में धांधली हुई है और इसे लेकर कानूनी लड़ाई भी शुरू हो गई है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस भी पाकिस्तान के हालात पर करीब से निगाह बनाए हुए हैं। उन्होंने पाकिस्तान की अथॉरिटीज और राजनेताओं से अपील की है कि वे हिंसा से दूर रहे और ऐसा कोई काम न करें, जिससे तनाव बढ़े। 
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने की अपील
संयुक्त राष्ट्र महासचिव की प्रवक्ता स्टेफनी दुजेरिक ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पाकिस्तान के हालात पर उनकी (संयुक्त राष्ट्र महासचिव) करीब से नजर है और वे लगातार पाकिस्तान के हालात की समीक्षा कर रहे हैं। यूएन महासचिव ने सभी पक्षों से विवाद को कानूनी ढांचे के तहत निपटाने और मानवाधिकारों और कानून के शासन का पालन करने की अपील की। पाकिस्तान में बीती 8 फरवरी को आम चुनाव के लिए मतदान हुआ। इसके नतीजे जारी करने में कई दिनों की देरी हुई, जिसके चलते चुनाव में धांधली के आरोप लगे। 
विज्ञापन


इमरान खान की पार्टी पीटीआई का चुनाव में धांधली का आरोप
चुनाव नतीजों में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई द्वारा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों को सबसे ज्यादा 101 सीटों पर जीत मिली। वहीं नवाज शरीफ के नेतृत्व वाली पार्टी को 75 और बिलावल भुट्टो जरदारी की पार्टी को 54 सीटों पर जीत मिली। पीटीआई ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है और देशभर में विरोध प्रदर्शन का एलान किया है। कुछ नेताओं ने अदालतों में याचिकाएं लगाकर चुनाव नतीजों की समीक्षा कराने की मांग की है। यही वजह है कि चुनाव नतीजे जारी होने के बाद भी पाकिस्तान में तनाव का माहौल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान में किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। ऐसे में गठबंधन की सरकार बनाने की कोशिशें चल रही हैं। नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन और बिलावल भुट्टो की पार्टी पीपीपी के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही है। ऐसी भी चर्चाएं हैं कि दोनों पार्टियों को ढाई-ढाई साल के लिए प्रधानमंत्री पद मिल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed