फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UN says 'famine is imminent' in northern Gaza as Israel launches another raid on the main hospital

Gaza War: संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी- युद्ध जारी रहा तो गाजा में अकाल पड़ना तय; आईडीएफ ने अस्पताल पर किया हमला

Mon, 18 Mar 2024 10:32 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 18 Mar 2024 10:32 PM IST
सार

 Gaza War: संयुक्त राष्ट्र खाद्य एजेंसी ने कहा कि उत्तरी गाजा में अकाल पड़ने का खतरा है, क्योंकि यहां की 70 फीसदी आबादी भुखमरी का सामना कर रही है। युद्ध आगे बढ़ने से गाजा पट्टी की कुल आबादी का आधा हिस्सा भुखमरी के कगार पर पहुंच सकती है। 

विज्ञापन
UN says 'famine is imminent' in northern Gaza as Israel launches another raid on the main hospital
गाजा - फोटो : आधिकारिक वेबसाइट/विश्व खाद्य कार्यक्रम

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच सात अक्तूबर को शुरू हुआ युद्ध अब भी जारी है। गाजा में चल रहे संघर्ष में अब तक 30 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इस्राइली रक्षा बल (आईडीएफ) अब दक्षिण गाजा में जमीनी अभियान की तैयारी में हैं। इस, बीच संयुक्त राष्ट्र खाद्य एजेंसी ने कहा कि उत्तरी गाजा में अकाल पड़ने का खतरा है, क्योंकि यहां की 70 फीसदी आबादी भुखमरी का सामना कर रही है। युद्ध आगे बढ़ने से गाजा पट्टी की कुल आबादी का आधा हिस्सा भुखमरी के कगार पर पहुंच सकता है। 

विज्ञापन

यह भयावह रिपोर्ट तब सामने आई है जब इस्राइल पर दबाव पड़ रहा है कि वह रफाह क्रॉसिंग को खोले, ताकि फलस्तीन के सहयोगी गाजा में मदद को पहुंचा सकें। यूरोपीय संघ के एक शीर्ष राजनयिक ने कहा कि अकाल पड़ना लगभग तय है, क्योंकि भुखमरी को युद्ध में एक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। इस बीच, आईडीएफ ने सोमवार को गाजा पट्टी के सबसे बड़े अस्पताल पर एक और हमला किया। आईडीएफ का कहना है कि वहां आंतकवादी एकत्र हुए थे। वहीं, फलस्तीनी अधिकारियों का कहना है कि अस्पताल में हजारों लोग शरण लिए हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आईडीएफ ने दावा किया कि उसने हमास के एक कमांडर को मार गिराया जो हथियारों से लैस था। वह अस्पताल के अंदर छिपा हुआ था। अभियान में एक सैनिक भी मारा गया। इस्राइली सेना ने पिछले साल नवंबर में अल-शिफा अस्पताल पर हमला किया था। तब सेना ने दावा किया था कि हमास ने अस्पताल के भीतर और नीचे कमांड सेंटर बना रखे हैं। आईडीएफ ने भूमिगत कमरों की ओर जाने वाली एक सुरंग का भी पता लगाने का भी दावा किया और कहा कि अस्पताल के अंदर हथियार भी पाए गए। हालांकि, आलोचकों ने आईडीएफ पर लोगों के जीवन को खतरे में डालने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन

विश्व खाद्य कार्यक्रम की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गाजा में लगभग हर व्यक्ति पर्याप्त भोजन के लिए संघर्ष कर रहा है। करीब 677,000 लोग उच्चतम स्तर की भूख महसूस कर रहे हैं। इसमें से उत्तर गाजा में 210,000 लोग शामिल हैं। गाजा की कुल आबादी 23 लाख है। रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि इस्राइल ने गाजा के दक्षिणी शहर रफाह में हमले तेज कर दिए हैं, जैसा कि प्रधामंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बार-बार चेतावनी दी है। युद्ध दस लाख से ज्यादा (गाजा की लगभग आधी आबादी) लोगों को विनाशकारी भुखमरी की ओर धकेल सकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed