फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UN Report approx One lakh common Afghan civilians killed in last 10 years in Afghanistan

अफगानिस्तान में बीते 10 साल में मारे गए एक लाख आम अफगानी नागरिक: संयुक्त राष्ट्र

Sat, 22 Feb 2020 03:13 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, काबुल
पीटीआई, काबुल Published by: देव कश्यप Updated Sat, 22 Feb 2020 03:13 PM IST
विज्ञापन
UN Report approx One lakh common Afghan civilians killed in last 10 years in Afghanistan
सांकेतिक तस्वीर

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में सामने आया है कि 18 वर्षों से युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में पिछले 10 वर्षों में एक लाख से ज्यादा आम नागरिक मारे गए या घायल हुए। अंतरराष्ट्रीय संस्था ने 10 साल पहले युद्ध के हताहतों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की थी।

विज्ञापन


अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन की ओर से शनिवार को यह रिपोर्ट ऐसे समय में जारी की गई है जब अमेरिका और तालिबान के बीच हिंसा कम करने को लेकर सात दिन का समझौता प्रभावी हुआ है।
विज्ञापन


इसी के साथ 29 फरवरी को शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने का रास्ता साफ हो गया है, जिसके बारे में अमेरिका को उम्मीद है कि इससे सबसे लंबा चला युद्ध समाप्त हो जाएगा। अमेरिकी सैनिक घर लौट आएंगे और युद्ध में लिप्त अफगान अपने देश के भविष्य पर चर्चा शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफगानिस्तान के लिए महासचिव के विशेष प्रतिनिधि तादामिची यामामोतो ने कहा कि अफगानिस्तान में कोई ऐसा आम नागरिक नहीं है जो जारी हिंसा से किसी न किसी तरीके से प्रभावित न हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed