{"_id":"5e50f7b98ebc3ef39c06ed32","slug":"un-report-approx-one-lakh-common-afghan-civilians-killed-in-last-10-years-in-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान में बीते 10 साल में मारे गए एक लाख आम अफगानी नागरिक: संयुक्त राष्ट्र","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान में बीते 10 साल में मारे गए एक लाख आम अफगानी नागरिक: संयुक्त राष्ट्र
Sat, 22 Feb 2020 03:13 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, काबुल
पीटीआई, काबुल
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 22 Feb 2020 03:13 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में सामने आया है कि 18 वर्षों से युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में पिछले 10 वर्षों में एक लाख से ज्यादा आम नागरिक मारे गए या घायल हुए। अंतरराष्ट्रीय संस्था ने 10 साल पहले युद्ध के हताहतों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की थी।
विज्ञापन
अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन की ओर से शनिवार को यह रिपोर्ट ऐसे समय में जारी की गई है जब अमेरिका और तालिबान के बीच हिंसा कम करने को लेकर सात दिन का समझौता प्रभावी हुआ है।
विज्ञापन
इसी के साथ 29 फरवरी को शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने का रास्ता साफ हो गया है, जिसके बारे में अमेरिका को उम्मीद है कि इससे सबसे लंबा चला युद्ध समाप्त हो जाएगा। अमेरिकी सैनिक घर लौट आएंगे और युद्ध में लिप्त अफगान अपने देश के भविष्य पर चर्चा शुरू करेंगे।
विज्ञापन
अफगानिस्तान के लिए महासचिव के विशेष प्रतिनिधि तादामिची यामामोतो ने कहा कि अफगानिस्तान में कोई ऐसा आम नागरिक नहीं है जो जारी हिंसा से किसी न किसी तरीके से प्रभावित न हुए हैं।