फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UN human righs official raise concerns over police action against pro palestine protesters in us universities

UN: यूएन में उठा अमेरिकी विश्वविद्यालयों से गिरफ्तारी का मुद्दा, फलस्तीन समर्थकों पर कार्रवाई से नाराजगी

Wed, 01 May 2024 01:10 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 01 May 2024 01:10 PM IST
सार

वोल्कर टर्क ने यह चिंता ऐसे समय जाहिर की है, जब कुछ घंटे पहले ही कोलंबिया यूनिवर्सिटी में न्यूयॉर्क पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है और विश्वविद्यालय परिसर को प्रदर्शनकारियों से खाली करा लिया है। 

विज्ञापन
UN human righs official raise concerns over police action against pro palestine protesters in us universities
अमेरिकी विश्वविद्यालयों में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई - फोटो : एएनआई

विस्तार

फलस्तीन के समर्थन में अमेरिकी विश्वविद्यालयों में हो रहे विरोध प्रदर्शनों से छात्रों की गिरफ्तारी का मुद्दा संयुक्त राष्ट्र तक पहुंच गया है। संयुक्त राष्ट्र में मानवाधिकार आयोग के उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने छात्रों की गिरफ्तारी पर नाराजगी जाहिर की है। वोल्कर टर्क ने अमेरिका के विश्वविद्यालयों में फलस्तीन समर्थकों के खिलाफ कानूनी प्रवर्तक एजेंसियों के सख्त रुख अपनाने पर चिंता जाहिर की। वोल्कर टर्क ने यह चिंता ऐसे समय जाहिर की है, जब कुछ घंटे पहले ही कोलंबिया यूनिवर्सिटी में न्यूयॉर्क पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है और विश्वविद्यालय परिसर को प्रदर्शनकारियों से खाली करा लिया है। 
विज्ञापन


कोलंबिया विश्वविद्यालय में पुलिस कार्रवाई पर जताई चिंता
मंगलवार की रात न्यूयॉर्क पुलिस के करीब 100 जवान कोलंबिया विश्वविद्यालय परिसर में घुसे और उन्होंने फलस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई की। कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया और विश्वविद्यालय की प्रशासनिक इमारत को प्रदर्शनकारियों से खाली करा लिया। दरअसल विश्वविद्यालय के अध्यक्ष ने ही पुलिस को पत्र लिखकर प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई की मांग की थी। इस पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग के उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने नाराजगी जताते हुए कहा कि 'अभिव्यक्ति की आजादी और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन समाज के मौलिक अधिकार हैं। खासकर जब एक बड़े मुद्दे पर भारी मतभेद हैं और इस्राइल और हमास के बीच गाजा पट्टी में युद्ध चल रहा है।' 
विज्ञापन


अमेरिका के कई विश्वविद्यालयों में हो रहे फलस्तीन समर्थक विरोध प्रदर्शन
हाल के हफ्तों में विभिन्न अमेरिकी विश्वविद्यालयों में हजारों की संख्या में छात्र फलस्तीन के समर्थन में, गाजा युद्ध के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी उन कंपनियों और व्यक्तियों के बायकॉट की मांग कर रहे हैं, जिनका गाजा युद्ध में इस्राइल के साथ संबंध हैं।  मानवाधिकार आयोग ने कहा कि अमेरिकी विश्वविद्यालयों में कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने कार्रवाई की है। सैंकड़ों छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। कई रिहा हो चुके हैं, लेकिन अभी भी कई छात्रों के खिलाफ शैक्षिक प्रतिबंध और आरोप लगे हैं। टर्क ने कहा कि 'विश्वविद्यालय प्रशासन को सावधानीपूर्वक कार्रवाई करनी चाहिए क्योंकि अभिव्यक्ति की आजादी की रक्षा करना भी जरूरी है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed