फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UN condoles on death of ex indian army officer in gaza accusation on israel tank struck vehicle

UN: गाजा में भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी की हत्या पर संयुक्त राष्ट्र ने जताया दुख, इस्राइल पर लगे आरोप

Wed, 15 May 2024 03:16 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजा Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 15 May 2024 03:16 PM IST
सार

हक ने बताया कि घटना की जांच के लिए एक पैनल का गठन किया गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह इस्राइली सेना की ओर से किया गया हमला हो सकता है। 

विज्ञापन
UN condoles on death of ex indian army officer in gaza accusation on israel tank struck vehicle
यूएन महासचिव और दिवंगत वैभव अनिल काले - फोटो : पीटीआई/लिंक्डइन/वैभव अनिल काले

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र ने गाजा में भारतीय सेना के एक पूर्व अधिकारी की हत्या पर दुख जताया और भारत से माफी मांगी। दरअसल भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी युद्धग्रस्त गाजा के राफा में सोमवार सुबह एक गाड़ी में सफर कर रहे थे, तभी उनकी गाड़ी पर पीछे से हमला हुआ, जिसमें पूर्व सैन्य अधिकारी की मौत हो गई। राफा में मारे गए कर्नल वैभव अनिल काले (46 वर्षीय) ने साल 2022 में सेना से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी और फिलहाल वे संयुक्त राष्ट्र के डिपार्टमेंट ऑफ सेफ्टी एंड सिक्योरिटी के साथ सुरक्षा समन्वय अधिकारी के रूप में काम कर रहे थे। 
विज्ञापन


भारतीय सेना से साल 2022 में ही रिटायर हुए थे कर्नल वैभव अनिल काले
मी़डिया रिपोर्ट्स के अनुसार, काले भारतीय सेना में 11 जम्मू एंड कश्मीर राइफल्स की कमान संभाल चुके हैं। इस्राइल हमास युद्ध शुरू होने के बाद से यह संयुक्त राष्ट्र से जुड़े पहले अंतरराष्ट्रीय कर्मचारी की मौत का मामला है। हमले में जॉर्डन की एक महिला भी घायल हुई हैं, जो कि काले के साथ संयुक्त राष्ट्र के डिपार्टमेंट ऑफ सेफ्टी एंड सिक्योरिटी के साथ काम कर रही थीं। संयुक्त राष्ट्र का स्टाफ यूएन का चिन्ह लगी गाड़ी से राफा के यूरोपीय अस्पताल जा रहा था, उसी दौरान उनकी गाड़ी पर हमला हुआ। 
विज्ञापन


इस्राइली सेना पर लगे हमले के आरोप
माना जा रहा है कि यह हमला इस्राइली सेना के टैंक ने किया। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस के उप-प्रवक्ता फरहान हक ने भी वैभव अनिल काले की मौत पर दुख जताया और भारत के योगदान की तारीफ की। हक ने बताया कि घटना की जांच के लिए एक पैनल का गठन किया गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह इस्राइली सेना की ओर से किया गया हमला हो सकता है। गाजा में अभी यूएन से जुड़े 71 अंतरराष्ट्रीय कर्मचारी काम कर रहे हैं। हक ने कहा कि हमला टैंक से किया गया और राफा में अभी टैंक सिर्फ इस्राइली सेना के पास ही हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इस्राइली सेना ने ही संयुक्त राष्ट्र के वाहन पर हमला किया। गाजा में अब तक संयुक्त राष्ट्र के 190 से ज्यादा कर्मचारी मारे जा चुके हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय कर्मचारी की मौत का यह पहला मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने जताया दुख
कर्नल वैभव अनिल काले की मौत पर भारत ने भी दुख जताया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में हमारे स्थायी मिशन के साथ ही, तेल अवीव और रामल्लाह में मौजूद मिशन ने भी काले के पार्थिव शरीर को वापस भारत लाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। मंत्रालय ने कहा कि 'कर्नल वैभव अनिल काले की मौत से हम बेहद दुखी हैं। हम उनके परिवार और परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed