फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UN chief to call out Israel, Hamas for violations against children

UN: बच्चों के खिलाफ अपराध के लिए वैश्विक अपराधियों की सूची में इस्राइली सेना, इस्राइल ने कहा- शर्मनाक फैसला

Sat, 08 Jun 2024 02:19 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 08 Jun 2024 02:19 AM IST
सार

UN: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने 2023 में बच्चों के खिलाफ अपराध के लिए इस्राइली सेना को अपराधियों की वैश्विक सूची में शामिल किया। इस्राइल ने इस फैसले का विरोध किया है। 

विज्ञापन
UN chief to call out Israel, Hamas for violations against children
एंटोनियो गुटेरेस - फोटो : एएनआई

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने 2023 में बच्चों के खिलाफ अपराध के लिए इस्राइली सेना को अपराधियों की वैश्विक सूची में शामिल किया है। इस्राइल के संयुक्त राष्ट्र दूत गिलाद एर्दन ने फैसले को शर्मनाक बताया। एक राजनयिक सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि हमास और फलस्तीनी इस्लामिक जिहाद को भी सूचीबद्ध किया जाएगा। 

विज्ञापन


एर्दन ने बताया कि उन्हें शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर फैसले के बारे में सूचित किया गया। गुटेरेस 14 जून को बच्चों और सशस्त्र संघर्ष पर एक रिपोर्ट भी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में पेश करने वाले हैं।
विज्ञापन


इस रिपोर्ट में छह उल्लघनों को शामिल किया गया है, जिनमें हत्या और अपंगता, यौन हिंसा, अपहरण, बच्चों की भर्ती और उपयोग, सहायता पहुंच से इनकार और स्कूलों और अस्पतालों पर हमले शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्राइल के विदेश मंत्री इस्राइल काट्ज ने कहा कि इस फैसले का संयुक्त राष्ट्र के साथ इस्राइल के संबंध पर असर पड़ेगा। इस्राइल के लंबे समय से संयुक्त राष्ट्र के साथ विवादित संबंध रहे हैं, जो गाजा पट्टी में इस्राइल-हमास युद्ध से और खराब हो गए हैं। संयुक्त राष्ट्र ने पिछले महीने कहा था कि आठ महीने लंबे चले इस युद्ध के दौरान गाजा में कम से कम 7797 बच्चे मारे गए हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कुल मिलाकर करीब 15,500 बच्चे मारे गए हैं। 


इस्राइल के राष्ट्रीय बाल परिषद के मुताबिक, सात अक्तूबर को हमास के हमले में 38 बच्चे मारे गए। बंधक बनाए गए कुल 250 लोगों में 42 बच्चे भी थे। दो बच्चों क छोड़कर सभी को रिहा कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed