{"_id":"5c805cabbdec22145054458a","slug":"un-chief-talk-on-tension-with-india-pak-officials","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनाव पर यूएन चीफ ने भारत-पाक अधिकारियों से की थी बात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
तनाव पर यूएन चीफ ने भारत-पाक अधिकारियों से की थी बात
Thu, 07 Mar 2019 05:20 AM IST
Avdhesh Kumar
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Thu, 07 Mar 2019 05:20 AM IST
विज्ञापन
एंटोनियो गुटारेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटारेस ने पुलवामा हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर दोनों देशों के अधिकारियों से बात की थी। हालांकि, यूएन महासचिव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष इमरान खान से बात नहीं की। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है।
गुटारेस के प्रवक्ता स्टीफेन दुजारिक ने बताया, ‘हम हालात से पूरी तरह से वाकिफ हैं। जहां तक मुझे जानकारी है, यूएन महासचिव ने दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों से बात नहीं की है, लेकिन उन्होंने दोनों पक्षों से जरूर बात की है। मुझे लगता है कि ऐसा उन्होंने अपनी चिंता जताने और तनाव कम करने के लिए हरसंभव प्रयास की आवश्यकता पर जोर देने के इरादे से किया है।’ दुजारिक से यह पूछा गया था कि क्या गुटारेस ने दोनों परमाणु संपन्न देशों के बीच बढ़ते तनाव को लेकर भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से बात की है?