फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UN chief appoints Indian-origin satellite expert as Director of United Nations Office for Outer Space Affairs

United Nations: भारतीय मूल की आरती बनीं संयुक्त राष्ट्र बाह्य अंतरिक्ष कार्यालय की प्रमुख, जानें उनके बारे में

Tue, 27 Jun 2023 11:00 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यूके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यूके Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 27 Jun 2023 11:00 AM IST
सार

गौरतलब है, होला-मैनी को 25 साल से ज्यादा प्रबंधकीय और वकालत कार्यों सहित अंतरिक्ष क्षेत्र में अनुभव है। इन्हीं सबको देखते हुए उन्हें बाहरी अंतरिक्ष मामलों के संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
UN chief appoints Indian-origin satellite expert as Director of United Nations Office for Outer Space Affairs
आरती होला-मैनी - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय मूल की आरती होला-मैनी को वियना में बाहरी अंतरिक्ष मामलों के संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (यूएनओओएसए) के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने कहा कि मैनी के उपग्रह उद्योग में अनुभवों को देखते हुए यह फैसला लिया है। बता दें, मैनी इटली की सिमोनेटा डि पिप्पो की जगह लेंगी।

विज्ञापन

गौरतलब है, होला-मैनी को 25 साल से ज्यादा प्रबंधकीय और वकालत कार्यों सहित अंतरिक्ष क्षेत्र में अनुभव है। इन्हीं सबको देखते हुए उन्हें बाहरी अंतरिक्ष मामलों के संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन

सोमवार को जारी एक बयान में बताया गया कि हाल ही में उन्होंने नॉर्थस्टार अर्थ एंड स्पेस में कार्यकारी उपाध्यक्ष स्थिरता, नीति और प्रभाव की भूमिका निभाई है। इससे पहले, मैनी ने ग्लोबल सैटेलाइट ऑपरेटर्स एसोसिएशन के महासचिव के रूप में 18 साल से अधिक समय बिताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये सेवाएं भी दे चुकी हैं मैनी

. विश्व आर्थिक मंच की अंतरिक्ष पर वैश्विक भविष्य परिषद के सदस्य के रूप में काम किया है।

. कोल पॉलिटेक्निक फेडरेल डी लॉजेन (ईपीएफएल) स्पेस सेंटर में ईस्पेस द्वारा प्रबंधित स्पेस सस्टेनेबिलिटी रेटिंग के सलाहकार समूह की सदस्य भी रही हैं।

. सैटेलाइट इंडस्ट्री एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सलाहकार बोर्ड की सदस्य की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं।

. फोरम यूरोप की वरिष्ठ अंतरिक्ष नीति सलाहकार रह चुकी हैं।

. यूरोपीय संघ अध्ययन 2021-2023 के लिए अंतरिक्ष यातायात प्रबंधन पर विशेषज्ञ सलाहकार के रूप में काम किया है।

आरती ने की है ये पढ़ाई
अगर भारतीय मूल की होला मैनी की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने अपना स्नातक जर्मन लॉ में यूके में स्थित किंग्स कॉलेज लंदन से किया है। वहीं, पेरिस के एचईसी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर किया है। वह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा भी रही हैं। उन्हें कई भाषाओं का ज्ञान है। वह अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन और पंजाबी बोलती हैं और उन्हें डच भी थोड़ी बहुत आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed