फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   un-chief-Antoni-guterres-global-trade-routes-maritime-security-black-sea-hormuz-red-sea

काला सागर से होर्मुज तक बढ़ा संकट: गुटेरेस ने समुद्री मार्गों की सुरक्षा को बताया जरूरी; कहा- तुरंत रोकें हमले

Tue, 25 Aug 2026 03:28 PM IST
Devesh Tripathi एएनआई, जिनेवा
एएनआई, जिनेवा Published by: Devesh Tripathi Updated Tue, 25 Aug 2026 03:28 PM IST
सार

यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने विभिन्न क्षेत्रों में जारी संघर्षों के कारण समुद्री परिवहन पर बढ़ते दबाव को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण जलमार्गों में अस्थिरता से अंतरराष्ट्रीय व्यापार और खाद्य आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। आइए जानते हैं कि गुटेरेस ने इस स्थिति पर सभी पक्षों से क्या अपील की है...

विज्ञापन
un-chief-Antoni-guterres-global-trade-routes-maritime-security-black-sea-hormuz-red-sea
यूएन के प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने क्षेत्रीय संघर्षों के कारण वैश्विक व्यापार मार्गों पर बढ़ते खतरे को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कानून का सख्ती से पालन करने और वाणिज्यिक जहाजों तथा नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमलों को तुरंत रोकने की अपील की।
विज्ञापन


गुटेरेस ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, "दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों में चल रहे संघर्ष वैश्विक व्यापार की धमनियों को जाम कर रहे हैं और वैश्विक खाद्य प्रणाली पर दबाव बढ़ा रहे हैं। नौवहन के अधिकार और स्वतंत्रता अंतरराष्ट्रीय शांति, सुरक्षा और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।"
विज्ञापन


गुटेरेस ने की क्या अपील?
यूएन के महासचिव ने कहा कि इन संघर्षों के कारण काला सागर, होर्मुज जलडमरूमध्य और लाल सागर के आसपास सुरक्षा स्थिति प्रभावित हुई है। उन्होंने समुद्री कानून और अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून सहित अंतरराष्ट्रीय कानून का पूरा सम्मान करने की अपील की। साथ ही नागरिक जहाजों, बुनियादी ढांचे और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुटेरेस ने सभी पक्षों से नौवहन के अधिकार और स्वतंत्रता का सम्मान करने की अपील करते हुए काला सागर में वाणिज्यिक जहाजों और नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमले तुरंत बंद करने का आग्रह किया। उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन के अधिकारों और स्वतंत्रता की पूरी बहाली तथा लाल सागर और बाब-अल-मंदेब के आसपास जहाजों पर हो रहे हमलों को समाप्त करने की भी अपील की।

प्रमुख समुद्री मार्गों पर तनाव बरकरार
दुनिया के प्रमुख समुद्री परिवहन मार्गों पर स्थिति अब भी तनावपूर्ण बनी हुई है। सोमवार को ब्रिटेन के समुद्री व्यापार संचालन केंद्र (यूकेएमटीओ) ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि ओमान के अश शिशाह के पास एक तेल टैंकर के कप्तान को किसी अज्ञात प्रक्षेप्य से चोट लगी है। यूकेएमटीओ ने कहा कि मामले की जांच जारी है और जहाजों को इस क्षेत्र से गुजरते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ईरान के खिलाफ नाकाबंदी का दोहराया दावा
इस बीच, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने ईरान के खिलाफ अमेरिकी नाकाबंदी को लेकर अपने दावे दोहराए हैं। सेंटकॉम ने एक्स पर कहा कि सोमवार तक उसकी सेनाओं ने "71 वाणिज्यिक जहाजों का मार्ग बदला, तीन जहाजों को निष्क्रिय किया और दो जहाजों पर चढ़कर नियमों के पालन को सुनिश्चित किया। वहीं, मानवीय सहायता ले जा रहे 40 से अधिक जहाजों को आगे बढ़ने की अनुमति दी गई।"


ईरान पर आर्थिक दबाव जारी
पश्चिम एशिया संघर्ष अब छठे महीने में पहुंच चुका है और इसी बीच अमेरिका ईरान पर आर्थिक दबाव भी बढ़ा रहा है। अमेरिका ने सोमवार को "ऑपरेशन इकनॉमिक आउट कास्ट" के तहत ईरान की सैन्य गतिविधियों, खरीद नेटवर्क और पेट्रोलियम तथा पेट्रोकेमिकल कारोबार से कथित संबंधों के आरोप में करीब 60 संस्थाओं, व्यक्तियों और जहाजों पर प्रतिबंध लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed