फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UN ask Taliban to end gender-based violence in Afghanistan

UN: महिलाओं के खिलाफ हिंसा खत्म करने के तत्काल कदम उठाए तालिबान, यूएन ने किया आह्वान

Fri, 25 Nov 2022 01:50 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 25 Nov 2022 01:50 PM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि देश में महिला अधिकारी की बुरी स्थिति में सुधार लाने व देश में व्यापक शांति बहाल करने के सार्थक उपाय किए जाना चाहिए। यह आह्वान तब आया है जब दुनिया भर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए आज अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जा रहा है।

विज्ञापन
UN ask Taliban to end gender-based violence in Afghanistan
अफगानिस्तान में अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही हैं महिलाएं - फोटो : ANI

विस्तार

काबुल स्थित संयुक्त राष्ट्र मिशन ने तालिबान सरकार से अफगानिस्तान में महिलाओं के खिलाफ हिंसा खत्म करने को कहा है। यूएन ने इसके लिए तत्काल कदम उठाने को कहा है।

विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि देश में महिला अधिकारी की बुरी स्थिति में सुधार लाने व देश में व्यापक शांति बहाल करने के सार्थक उपाय किए जाना चाहिए। यह आह्वान तब आया है जब दुनिया भर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए आज अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जा रहा है। आज ही लैंगिक हिंसा के खिलाफ विश्व भर में 16 दिनी अभियान भी शुरू किए गए हैं। भारत में एक 'नई चेतना अभियान' के नाम से महीने भर चलने वाला मिशन शुरू होगा। 
विज्ञापन


अफगानिस्तान में महिलाओं के खिलाफ सर्वाधिक हिंसा
अफगानिस्तान में महिलाओं के खिलाफ हिंसा की दर विश्व में सबसे अधिक है। 2021 की गर्मियों के बाद से अफगानिस्तान में महिलाओं के कई मौलिक अधिकार प्रतिबंधित या रद्द कर दिए गए हैं। इन्हें बहाल करने की मांग लगातार उठ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अफगानिस्तान में यूएन महासचिव की विशेष दूत  रोजा ओटुनबायेवा ने कहा कि अफगान महिलाओं के मौलिक अधिकारों की रक्षा करने की जरूरत है। उनके लिए अच्छा वातावरण बनाने के लिए ठोस कदम उठाना जरूरी है, ताकि उन्हें सभी प्रकार की हिंसा से मुक्त किया जा सके। अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएएमए) की प्रमुख ओटुनबायेवा ने कहा कि अफगानिस्तान में स्थिरता, समृद्धि और स्थायी शांति के लिए महिला अधिकारों की रक्षा अहम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed