फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UKs Heaviest Man Dies From Organ Failure Days Before his Birthday news in hindi

UK: ऑर्गन फेलियर से ब्रिटेन के सबसे वजनी व्यक्ति की मौत, 34वें जन्मदिन से एक दिन पहले गई जान

Mon, 06 May 2024 10:35 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 06 May 2024 10:35 AM IST
सार

चार साल पहले (2020 में) हॉल्टन अपनी तीसरी मंजिल फ्लैट से गिर गए थे। उन्हें 30 दमकल और एक क्रेन की सहायता से उठाया गया था।

विज्ञापन
UKs Heaviest Man Dies From Organ Failure Days Before his Birthday news in hindi
ब्रिटेन के सबसे वजनी व्यक्ति - फोटो : X/@FulmerCayson

विस्तार

ब्रिटेन के सबसे वजनी व्यक्ति जेसन हॉल्टन के अंगों ने काम करना बंद कर दिया था जिससे उनकी मौत हो गई। 33 वर्षीय हॉल्टन की मौत उनके जन्मदिन के ठीक एक दिन बाद हुई। उनका वजन लगभग 317 किलो था। हॉल्टन की मां के अनुसार, एंबुलेंस कॉल के बाद उनकी मदद के लिए दमकलकर्मियों को रॉयल सरे काउंटी अस्पताल में बुलाया गया। उन्होंने आगे बताया कि हॉल्टन की किडनी ने सबसे पहले काम करना बंद किया था। इसके बाद ही डॉक्टकों ने उन्हें बता दिया था कि हॉल्टन के पास ज्यादा समय नहीं है। 
विज्ञापन


हॉल्टन की मां ने कहा, "वह शायद आठ जिंदगियां जी चुका है। मुझे लगा कि डॉक्टर उसे बचा लेंगे, लेकिन यह संभव नहीं हो सका।" रिपोर्ट के अनुसार अंगो ने काम करना बंद कर दिया और मोटापे की वजह से हॉल्टन की मौत हो गई। ऐसा बताया गया कि किशोरावस्था में अपने पिता की मौत के दुख से बाहर निकलने के लिए हॉल्टन ने ज्यादा खाना शुरू किया था। वह रोजाना दस हजार कैलोरी लेते थे, यहां तक कि डोनर कबाब भी उनके नाश्ते का हिस्सा बन गया था। 
विज्ञापन


चार साल पहले अपने फ्लैट में गिर गए थे हॉल्टन
पिछले साल एक साक्षात्कार में हॉल्टन ने कहा था, "मेरा मानना है कि सामान्य तौर पर मेरा समय खत्म हो गया है। मैं अब 34 का होने वाला हूं। मैं जानता हूं कि मुझे कुछ प्रयास करना होगा।" चार साल पहले (2020 में) हॉल्टन अपनी तीसरी मंजिल फ्लैट से गिर गए थे। उन्हें 30 दमकल और एक क्रेन की सहायता से उठाया गया था। उन्होंने इस घटना का जिक्र करते हुए इसे अपने जीवन का एक बुरा समय बताया। हॉल्टन ने बताया कि उनके घर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई थी। फिल्म 'द व्हेल' का संदर्भ देते हुए उन्होंने आगे कहा, "यह मेरे लिए एक डरावना फिल्म जैसा था। मंने अपनी मां को भी इस फिल्म को देखने से मना किया था।"
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉल्टन ने बताया कि यह बात उन्हें बहुत दुखी करती है कि वह ब्रिटेन के सबसे वजनी व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि मेरे बारे में यही सोचेंगे। बता दें कि साक्षात्कार के दो साल बाद ही उन्हें कई छोटे स्ट्रोक आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed