{"_id":"62439d4d52117f265c652a83","slug":"ukrainian-woman-claims-russian-soldiers-first-shot-her-husband-then-robbed-my-pride-ran-away-with-a-four-year-old-son-like-a-dead-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूक्रेनी महिला की आपबीती : रूसी सैनिकों ने पहले पति को गोली मारी, फिर मेरी अस्मत लूटी, जिंदा लाश की तरह चार साल के बेटे को लेकर भागी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूक्रेनी महिला की आपबीती : रूसी सैनिकों ने पहले पति को गोली मारी, फिर मेरी अस्मत लूटी, जिंदा लाश की तरह चार साल के बेटे को लेकर भागी
Wed, 30 Mar 2022 05:33 AM IST
योगेश साहू
एजेंसी, कीव।
एजेंसी, कीव।
Published by: योगेश साहू
Updated Wed, 30 Mar 2022 05:33 AM IST
सार
पीड़िता ने कहा, एक सैनिक ने मेरे सिर पर बंदूक तान दी। उसने कहा कि मैंने तुम्हारे पति को गोली मार दी है। रूसी सैनिकों ने मुझे चुप रहने को धमकाते हुए कहा, वरना बच्चे को भी गोली मार दूंगा। कुछ देर बाद मेरा बेटा डर से रोने लगा। अब भी वह सहमा हुआ है। पीड़िता के मुताबिक, नौ मार्च को उसे घर का दरवाजा खुलने की आवाज सुनाई दी थी।
विज्ञापन
मुंबई में दुष्कर्म पीड़िता की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूक्रेन की एक महिला ने दावा किया है कि रूसी सैनिकों ने उसके घर में घुसकर उसके पति की गोली मारकर हत्या कर दी और उसकी अस्मत लूटी। इस घटना से डरा हुआ उसका चार साल का बेटा उस वक्त बगल के कमरे में रो रहा था। अब भी वह सहमा हुआ है। पीड़िता के मुताबिक, नौ मार्च को उसे घर का दरवाजा खुलने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद कदमों की आहट हुई। रूसी सैनिकों ने सब कुछ खत्म कर दिया।
विज्ञापन
पीड़िता ने कहा, एक सैनिक ने मेरे सिर पर बंदूक तान दी। उसने कहा कि मैंने तुम्हारे पति को गोली मार दी है। रूसी सैनिकों ने मुझे चुप रहने को धमकाते हुए कहा, वरना बच्चे को भी गोली मार दूंगा। कुछ देर बाद मेरा बेटा डर से रोने लगा।
विज्ञापन
महिला ने उस घटना को याद करते हुए कहा, इसके बाद रूसी सैनिकों ने मेरे साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने हर समय मेरे सिर पर बंदूक तान रखी थी। मौका पाते ही मैं अपने पति का शव छोड़कर बेटे को लेकर वहां से भाग निकली। पीड़िता अपने पति का अंतिम संस्कार भी नहीं कर पाई है। वह चाहकर भी गांव वापस नहीं जा सकती, क्योंकि वहां रूसी सैनिक हैं।
विज्ञापन
विदेश मंत्री ने की निंदा
यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा कि रूसी सैनिक महिलाओं से दुष्कर्म कर रहे हैं। उन्होंने कहा, यह बड़े दुर्भाग्य की बात है। हालांकि, कुलेबा ने अपने दावे के पक्ष में कोई प्रमाण नहीं दिए हैं। वहीं, यूक्रेनी अफसरों ने कहा है कि इस मामले में जांच की जाएगी।