फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukrainian President Zelensky congratulated India on Independence Day News In Hindi

Ukraine-India: जेलेंस्की ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, यूक्रेन युद्ध समाप्ति में सहयोग की जताई उम्मीद

Sat, 16 Aug 2025 12:38 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 16 Aug 2025 12:38 AM IST
सार

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और पीएम मोदी से हुई सकारात्मक बातचीत का जिक्र किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने में अहम भूमिका निभाएगा। साथ ही दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने की इच्छा भी जताई।

विज्ञापन
Ukrainian President Zelensky congratulated India on Independence Day News In Hindi
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : X @ZelenskyyUa / ANI

विस्तार

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने शुक्रवार को भारत को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता को शुभकामनाएं दीं। जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि इस सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अच्छी और स्पष्ट बातचीत हुई, जिसमें मैंने उन्हें व्यक्तिगत रूप से शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

उन्होंने आगे लिखा कि हमारे देश आजादी, गरिमा, शांति और विकास के लिए संघर्ष का साझा अनुभव रखते हैं। हमें उम्मीद है कि भारत युद्ध खत्म करने में सहयोग करेगा, ताकि हमारी आजादी और संप्रभुता सुरक्षित रह सके। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने आगे विज्ञान, तकनीक, व्यापार और संस्कृति के क्षेत्र में भारत-यूक्रेन के बीच मजबूत संबंधों की भी बात की। साथ ही दोनों देशों के बीच बेहतर सहयोग की आशा जताई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- क्लिंटन से ट्रंप तक: 25 साल में पांच अमेरिकी राष्ट्रपति देख चुके हैं पुतिन, जानें किससे-कब-क्या हुई चर्चा?
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका-रूस वार्ता और भारत पर असर

बता दें कि जेलेंस्की की यह टिप्पणी उस दिन आई जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच अलास्का के एंकोरेज शहर में युद्ध समाप्त करने को लेकर बैठक होने जा रही थी। इस बीच, ट्रंप ने पिछले हफ्ते भारत से अमेरिकी आयात पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने का एलान किया है, जिससे कुल शुल्क 50% हो गया। यह फैसला रूस से भारत के तेल खरीद को लेकर लिया गया है। डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया था कि भारत द्वारा रूस से तेल खरीदना युद्ध मशीन को ईंधन दे रहा है।

ये भी पढ़ें:- Alaska: आज जहां होगी ट्रंप-पुतिन की बैठक, उस अलास्का की क्या कहानी; रूस से अमेरिका के हाथ कैसे आया?

टैरिफ पर भारत ने दी कड़ी प्रतिक्रिया
टैरिफ को लेकर ट्र्ंप के एलान पर भारत ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। साथ ही गुरुवार को स्पष्ट किया कि उसने रूस से तेल खरीदना बंद नहीं किया है और यह फैसला पूरी तरह आर्थिक लाभ के आधार पर होता है। विदेश मंत्रालय ने ट्रंप के फैसले को अनुचित और अन्यायपूर्ण बताया। मंत्रालय ने कहा कि भारत एक प्रमुख अर्थव्यवस्था है और अपने राष्ट्रीय हितों और आर्थिक सुरक्षा की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed