फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukrainian President Zelensky alleges Russian attacks continue despite ceasefire declaration on Easter

Ukraine-Russia War: 'ईस्टर पर युद्धविराम की घोषणा के बावजूद रूसी हमले जारी', राष्ट्रपति जेलेंस्की का आरोप

Sun, 20 Apr 2025 06:34 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 20 Apr 2025 06:34 AM IST
सार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईस्टर के मौके पर 30 घंटे के युद्धविराम की घोषणा की है। हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने आरोप लगाया है कि युद्धविराम की घोषणा के बावजूद रूसी आक्रमण अभियान कई सीमावर्ती क्षेत्रों में जारी है। उन्होंने कहा कि रूस के शब्दों पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। 

विज्ञापन
Ukrainian President Zelensky alleges Russian attacks continue despite ceasefire declaration on Easter
वोलोदिमिर जेलेंस्की, राष्ट्रपति, यूक्रेन - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

विस्तार

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने शनिवार (स्थानीय समयानुसार) को आरोप लगाया कि ईस्टर के अवसर पर युद्धविराम की घोषणा के बावजूद रूस के हमले कम नहीं हुए हैं, जबकि रूस ने ही युद्धविराम की घोषणा की है। जेलेंस्की ने कहा कि रूसी आक्रमण अभियान कई सीमावर्ती क्षेत्रों में जारी है। उन्होंने कहा कि रूस के शब्दों पर 'भरोसा' नहीं किया जा सकता है।  

विज्ञापन


जेलेंस्की ने एक्स पर पोस्ट में कहा, 'रूसी आक्रमण अभियान कई सीमावर्ती क्षेत्रों में जारी है। रूसी तोपखाने की गोलाबारी कम नहीं हुई है। इसलिए, रूस से आने वाले शब्दों पर कोई भरोसा नहीं है। हम अच्छी तरह से जानते हैं कि मास्को कैसे हेरफेर करता है। हम किसी भी चीज के लिए तैयार हैं।'
विज्ञापन


राष्ट्रपति जेलेंस्की ने आश्वासन दिया कि रक्षा बल तर्कसंगत तरीके से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि रूस के हर हमले का उचित तरीके से जवाब दिया जाएगा। जेलेंस्की ने यह भी कहा कि रूस ने पूर्ण और बिना शर्त 30-दिवसीय युद्धविराम के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि 30 घंटे का ईस्टर युद्धविराम 'वास्तविक विश्वास' बनाने के लिए अपर्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ukraine War: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने ईस्टर पर युद्धविराम की घोषणा की, यूक्रेन से की सीजफायर लागू करने की अपील

रूस ने 39 दिनों तक अमेरिका के प्रस्ताव का नहीं दिया जवाब
जेलेंस्की ने आगे कहा कि अमेरिका ने 30 दिनों के लिए पूरी तरह से और बिना शर्त युद्धविराम का प्रस्ताव दिया था। यूक्रेन ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी, लेकिन रूस ने 39 दिनों तक कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अगर अब रूस अचानक इस शांति प्रस्ताव को मानने के लिए तैयार है, तो यूक्रेन भी उसी तरीके से जवाब देगा। उन्होंने रूस की कार्रवाइयों को दोहराते हुए कहा कि मौन के जवाब में मौन और हमलों के जवाब में रक्षात्मक हमले किए जाएंगे। 

30 दिन शांति से संघर्ष समाप्त करने का निकल सकता है रास्ता
जेलेंस्की ने आगे कहा कि यदि वास्तव में पूर्ण युद्धविराम लागू होता है, तो यूक्रेन इसे 20 अप्रैल के ईस्टर दिवस से आगे बढ़ाने का प्रस्ताव देता है। उन्होंने कहा कि इससे पता चलेगा कि रूस वास्तव में शांति चाहता है या सिर्फ दिखावा कर रहा है। जेलेंस्की ने कहा कि 30 घंटे शांति की खबरों में आने के लिए पर्याप्त हैं, लेकिन वास्तविक विश्वास-निर्माण उपायों के लिए नहीं। उन्होंने कहा कि अगर 30 दिन शांति रहे, तो शायद इस संघर्ष को समाप्त करने का रास्ता निकल सकता है। 


पुतिन ने ईस्टर पर 30 घंटे के युद्धविराम की घोषणा की
इससे पहले, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईस्टर के अवसर पर 30 घंटे के लिए युद्धविराम की घोषणा की। पुतिन की घोषणा का वीडियो रूस के विदेश मंत्रालय (MFA) ने एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें राष्ट्रपति पुतिन ने कहा, 'रूसी पक्ष आज शाम 06:00 बजे से सोमवार सुबह 00:00 बजे तक ईस्टर संघर्ष विराम की घोषणा करता है। यह मानवीय कारणों से किया गया है। मैं इस अवधि के लिए सभी सैन्य अभियानों को बंद करने का आदेश देता हूं।'

ये भी पढ़ें: Russia-Ukraine War: 'यदि जल्द हल नहीं निकला तो...', राष्ट्रपति ट्रंप ने यूक्रेन वार्ता छोड़ने की दी चेतावनी

युद्ध शुरू होने के बाद से दूसरी बार हुई युद्धविराम की घोषणा 
रूस-यूक्रेन के बीच 2022 में युद्ध शुरू हुआ था। युद्ध शुरू होने के बाद से यह दूसरा मौका है, जब युद्धविराम की घोषणा की गई है। इससे पहले, जनवरी 2023 में रूढ़िवादी क्रिसमस के दौरान युद्धविराम की घोषणा की गई थी, जो विफल रही। क्योंकि, दोनों पक्ष एक प्रस्ताव पर सहमत नहीं हो पाए थे। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed