फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump warns US could quit Ukraine talks if no progress is made

Russia-Ukraine War: 'यदि जल्द हल नहीं निकला तो...', राष्ट्रपति ट्रंप ने यूक्रेन वार्ता छोड़ने की दी चेतावनी

Sat, 19 Apr 2025 01:44 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 19 Apr 2025 01:44 AM IST
सार

रूस और यूक्रेन के बीच करीब तीन साल से युद्ध जारी है। दोनों के बीच युद्धविराम के लिए अमेरिका मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। हालांकि, अभी तक अमेरिका को कोई सफलता नहीं मिली है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यदि दोनों पक्षों के बीच जल्द ही कोई हल नहीं निकलता है, तो अमेरिका यूक्रेन वार्ता छोड़ देगा। 

विज्ञापन
Donald Trump warns US could quit Ukraine talks if no progress is made
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को चेतावनी दी कि अगर रूस और यूक्रेन के बीच जल्द ही कोई हल नहीं निकला, तो अमेरिका युद्ध को समाप्त करने के लिए वार्ता को कुछ ही दिनों में छोड़ सकता है। ट्रंप की यह चेतावनी अमेरिकी रुख में बदलाव का संकेत है। इससे पहले विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पेरिस में कहा था कि अगर शांति संभव नहीं हुई, तो अमेरिका आगे बढ़ जाएगा। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति ट्रंप रूस और यूक्रेन पर युद्धविराम के लिए दबाव बना रहे हैं। इस संबंध में वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ भी बातचीत कर चुके हैं, लेकिन युद्धविराम की दिशा में कोई बड़ी सफलता नहीं मिली है। विदेश मंत्री के वार्ता छोड़ने के बयान की पुष्टि के लिए पत्रकारों ने ओवल ऑफिस में ट्रंप से पूछा। इसके जवाब में ट्रंप ने कहा, 'हां, बहुत जल्द। कोई तय तारीख नहीं है, लेकिन हम जल्द फैसला करेंगे। हम इसे पूरा करना चाहते हैं।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले- निर्णायक मोड़ पर यूक्रेन-रूस वार्ता, कोई मुझे बेवकूफ नहीं बना रहा
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने दोनों पक्षों में से किसी को दोषी नहीं ठहराया
ट्रंप ने सीधे तौर पर न तो रूसी राष्ट्रपति पुतिन को दोषी ठहराया और न ही यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को। हालांकि, ट्रंप ने जोर देकर कहा है कि दोनों पक्षों को युद्धविराम के लिए प्रगति करनी होगी। ट्रंप ने कहा, 'अगर अब किसी कारण से दोनों में से कोई एक पक्ष ने बातचीत को मुश्किल बनाया तो हम यही कहेंगे- तुम मूर्ख हो, और हम इसे अनदेखा कर देंगे। हालांकि, उम्मीद है कि हमें ऐसा नहीं करना पड़ेगा।'


रूस ने यूक्रेन पर जारी रखे हमले: यूक्रेनी अधिकारी
यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा कि रूस ने यूक्रेन पर हमले जारी रखे हैं। खार्किव और सुमी के उत्तरपूर्वी क्षेत्रों में हमले किए गए। इन हमलों में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हुए हैं। वहीं, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि ट्रंप ने रूस से जो कुछ वादे किए थे, उनमें से एक यूक्रेनी ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमला करने पर अस्थायी रोक शुक्रवार को समाप्त हो गई। 

ये भी पढ़ें: Russia-Ukraine Conflict: 'रूस-यूक्रेन शांति प्रयासों को छोड़ देगा अमेरिका', जानें ऐसा क्यों बोले मार्को रुबियो

जेलेंस्की ने नवीनतम हमलों को बताया मजाक
इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने देश पर हुए नवीनतम हमलों की निंदा की। उन्होंने टेलीग्राम पर कहा, 'रूस ने गुड फ्राइडे की शुरुआत बैलिस्टिक मिसाइलों, क्रूज मिसाइलों और ड्रोन के साथ की। यह हमारे लोगों और शहरों के साथ मजाक है।' यूक्रेन ने पहले घोषणा की थी कि उसे रूस से 909 सैनिकों के शव मिले हैं।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed