फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukrainian President Vows to Defeat Evil Russia Just Like Nazi Germany

Russia-Ukraine War: जेलेंस्की बोले- रूस को उसी तरह हराएंगे, जैसे द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी को हराया गया

Mon, 08 May 2023 10:50 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 08 May 2023 10:50 PM IST
सार

जेलेंस्की ने एक युद्ध स्मारक के सामने खड़े होकर वीडियो बयान में कहा, आधुनिक रूस जो पुरानी बुराई वापस ला रहा है, उसे उसी तरह से हराया जाएगा जैसे नाजीवाद को हराया गया था।

विज्ञापन
Ukrainian President Vows to Defeat Evil Russia Just Like Nazi Germany
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिछले साल 24 फरवरी को शुरू हुआ रूस-यूक्रेन युद्ध अभी थमा नहीं है। इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने संकल्प लिया कि 'दुष्ट' रूस को उसी तरह हराया जाएगा जैसे द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी को हराया गया था। जेलेंस्की ने एक युद्ध स्मारक के सामने खड़े होकर वीडियो बयान में कहा, आधुनिक रूस जो पुरानी बुराई वापस ला रहा है, उसे उसी तरह से हराया जाएगा जैसे नाजीवाद को हराया गया था। उन्होंने कहा, जिस तरह हमने तब एक साथ मिलकर बुराई को खत्म किया था, उसी तरह की बुराई को अब हम एक साथ मिलकर नष्ट कर रहे हैं। 

विज्ञापन


जेलेंस्की ने यह भी घोषणा की कि उन्होंने 8 मई को यूक्रेन में द्वितीय विश्व युद्ध को औपचारिक रूप से मनाने और 9 मई को यूरोप दिवस मनाने के लिए संसद को एक विधेयक प्रस्तुत किया था। उन्होंने कहा, यह उनके देश को रूस की परंपराओं से दूर करने का एक और कदम है। 
विज्ञापन


8 मई,1945 को मित्र देशों की सेनाओं के सामने नाजी जर्मनी ने आत्मसमर्पण किया था। मॉस्को इस दिन को विजय दिवस के रूप में मनाता है। रूस द्वितीय विश्व युद्ध में सोवियत संघ की जीत का जश्न मनाता है। इस बीच ट्विटर पर जेलेंस्की ने ट्वीट किया,  8 मई को दुनिया के अधिकांश राष्ट्र नाजियों पर जीत की महानता के रूप में याद करते हैं। दुनिया उन सभी की प्रशंसा करती है जो जीवन की रक्षा कर रहे थे। किसने मुक्त क्षेत्र पर नाजी झंडे गिराए और किसने यातना शिविरों के द्वार खोले। जिन्होंने राष्ट्रों को स्वतंत्रता बहाल की, जिन्होंने नाजी बुराई को नष्ट किया और निंदा की। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने द्वितीय विश्व युद्ध में मारे गए सभी लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन की वायु सेना ने एक बयान में कहा कि रूस ने रविवार रात शहर में लंबी दूरी की आठ मिसाइलें दागीं। क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख के प्रवक्ता के अनुसार, दक्षिणी बंदरगाह शहर ओडेसा पर सोमवार को हुए मिसाइल हमले में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। उन्होंने कहा, गोदाम में एक गार्ड मारा गया जहां दुश्मन की मिसाइल ने हमला किया था। उनका शव मलबे के नीचे पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed