{"_id":"6338289cf6f9b20b7c28838f","slug":"ukrainian-official-says-20-people-killed-evacuation-convoy-russian-abducted-nuclear-power-plant-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia Ukraine War: यूक्रेन में लोगों के काफिले पर गोलीबारी, घेराबंदी के बाद रूसी सैनिकों ने छोड़ा लीमन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia Ukraine War: यूक्रेन में लोगों के काफिले पर गोलीबारी, घेराबंदी के बाद रूसी सैनिकों ने छोड़ा लीमन
Sat, 01 Oct 2022 10:12 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 01 Oct 2022 10:12 PM IST
सार
यूक्रेन की परमाणु कंपनी एनर्गोटम ने शनिवार को कहा कि रूसी सेना ने जापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र के महानिदेशक इहोर मुराशोव को शुक्रवार अपराह्न करीब चार बजे अगवा कर लिया।
विज्ञापन
यूक्रेन संकट
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूक्रेन में लोगों के काफिले पर गोलीबारी किए जाने की खबर है। इस दौरान कई लोगों की मौत भी हो गई है। यूक्रेन के अधिकारी का दावा है कि देश के उत्तर-पूर्व में लोगों को निकालने के दौरान काफिले पर गोलाबारी में 20 लोग मारे गए हैं। यूक्रेन के परमाणु ऊर्जा प्रदाता विभाग ने रूस पर यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र के प्रमुख का अपहरण करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
यूक्रेन की परमाणु कंपनी एनर्गोटम ने शनिवार को कहा कि रूसी सेना ने जापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र के महानिदेशक इहोर मुराशोव को शुक्रवार अपराह्न करीब चार बजे अगवा कर लिया। जापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर रूस के सैनिकों का कब्जा है। एनर्गोटम ने कहा कि रूसी सैनिकों ने मुराशोव की कार को रोका। उनकी आंखों पर पट्टी बांधी। फिर उन्हें एक अज्ञात स्थान पर ले गए। हालांकि, रूस ने इससे इनकार किया है।
विज्ञापन
रूस को लगा झटका
जनमत संग्रह के बाद यूक्रेन के चार क्षेत्रों को रूस में मिलाने के बाद रूस ने शनिवार को बड़ा एलान किया है। रूस ने शनिवार को कहा कि उसके सैनिकों ने यूक्रेन के शहर लीमन को छोड़ दिया है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन के सैनिकों द्वारा रूसी सैनिकों को घेरे जाने के खतरे बीच उन्हें वहां से हटाया गया। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा शुक्रवार को यूक्रेन के चार शहरों को अपने में मिलाने की घोषणा के बाद लाइमैन का रूस के हाथ से जाना मास्को के लिए एक बड़ा झटका है।
विज्ञापन
वहीं, रूस के सहयोगी चेचन्या के नेता रमजान कादिरोव ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में मार्शल लॉ की घोषणा और कम-घातक परमाणु हथियारों के उपयोग करने के साथ ही और अधिक कठोर उपाय किए जाने चाहिए।
इससे पहले कीव ने कहा था कि उसने लीमन में हजारों रूसी सैनिकों को घेर लिया है। यूक्रेन की वायुसेना ने भी इसकी घोषणा की। इतना ही नहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति के चीफ ऑफ स्टाफ ने लाइमैन शहर के बाहरी इलाके में यूक्रेनी ध्वज फहराए जाने की तस्वीरें भी शेयर की हैं।