फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukrainian military officer claims Russian President Vladimir Putin's government may fall after war

Vladimir Putin: जंग के बाद सत्ता से बाहर हो जाएंगे पुतिन, यूक्रेन के सैन्य अधिकारी ने किया चौंकाने वाला दावा

Sun, 30 Oct 2022 01:51 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 30 Oct 2022 01:51 PM IST
सार

यूक्रेन की खुफिया एजेंसी के प्रमुख जनरल कायरलो बुडानोव ने दावा किया है कि रूस की सत्ता में पुतिन के बने रहने की संभावना तब तक है, जब तक यूक्रेन युद्ध चल रहा है। उनके रिप्लेसमेंट की चर्चा शुरू हो चुकी है। 

विज्ञापन
Ukrainian military officer claims Russian President Vladimir Putin's government may fall after war
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन। - फोटो : ANI

विस्तार

यूक्रेन युद्ध काफी लंबा खिंच चुका है। यह जंग अब तक बेनतीजा है। इस बीच रूस में व्लादिमीर पुतिन की सत्ता संकट में पड़ गई है। खबर है कि यूक्रेन युद्ध के बाद रूस की सत्ता से व्लादिमीर पुतिन की रवानगी हो सकती है। इसको लेकर बातचीत का दौर भी शुरू हो चुका है। हालांकि, अभी तक कुछ भी स्पष्ट तौर पर सामने नहीं आया है। 

विज्ञापन

 
यूक्रेन की खुफिया एजेंसी के प्रमुख जनरल कायरलो बुडानोव ने दावा किया है कि रूस की सत्ता में पुतिन के बने रहने की संभावना तब तक है, जब तक यूक्रेन युद्ध चल रहा है। उनका कहना है कि जंग समाप्त होने के बाद इसी संभावना न के बराबर है कि पुतिन अपनी सत्ता बचा पाएंगे। 
विज्ञापन


कितना मजबूत है जनरल बुडानोव का दावा 
बुडानोव का कहना है कि रूस में इस बात की चर्चा शुरू हो चुकी है कि पुतिन के बाद उनकी जगह कौन लेगा। हालांकि, उनका दावा हैरान करने वाला है। दरअसल, बीते साल ही व्लादिमीर पुतिन ने उस कानून की मंजूरी दी थी, जिसके तहत वह छह-छह साल के दो अतिरिक्त कार्यकाल तक सत्ता में रह सकते हैं। इससे 2036 तक उनका रूसी की सत्ता पर काबिज रहने का रास्ता साफ हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रीमिया को लेकर जंग तेज
यूक्रेन के घातक ड्रोन विमानों ने रूस के क्रीमिया शहर के सेवास्तोपोल तट पर नौसैनिक ठिकाने को निशाना बनाया है। रूस का दावा है कि यूक्रेन के हमले को उन्होंने नाकाम कर दिया है लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रूसी नौसैनिक अड्डे पर धमाके देखे जा रहे हैं। माना जा रहा है कि इन धमाकों में रूस को भारी नुकसान हुआ है। उधर, बिजली संयंत्रों पर लगातार किए गए रूसी हमलों में यूक्रेन के 40 लाख से ज्यादा घर अंधेरे में डूब गए हैं। यूक्रेन का दावा है कि उसकी सेना ने रूस के काला सागर स्थित सेवास्तोपोल नौसैनिक अड्डे पर जंगी जहाजों के ठिकाने को हमले में तबाह कर दिया है। बचावकर्मी सुबह हुई घटना के बाद शाम तक राहत और बचाव के प्रयास करते देखे गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed