{"_id":"6226cfb3fd70221d906d0236","slug":"ukrainian-military-intelligence-agency-said-russian-general-vitaly-gerasimov-killed-in-fighting-around-kharkiv","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूक्रेन का दावा: जिसका नाम सुनते ही कांपते थे दुश्मन, खारकीव में मारा गिराया वह रूसी जनरल, क्रीमिया और चेचन वॉर में था पुतिन का 'इक्का'","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूक्रेन का दावा: जिसका नाम सुनते ही कांपते थे दुश्मन, खारकीव में मारा गिराया वह रूसी जनरल, क्रीमिया और चेचन वॉर में था पुतिन का 'इक्का'
Tue, 08 Mar 2022 09:08 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 08 Mar 2022 09:08 AM IST
सार
खारकीव में मारे गए रूसी मेजर जनरल की पहचान विटैली गेरामिसोव के रूप में हुई है। यह वही सैन्य अधिकारी है, जिसने क्रीमिया और चेचन की जंग में भी भाग लिया था। हालांकि,अभी तक रूस की ओर से इस संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की गई है।
विज्ञापन
मेजर जनरल विटैली गेरामिसोव
- फोटो : यूक्रेन आर्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस-यूक्रेन के बीच तीसरे चरण की बातचीत भी बेनतीजा रही है। दोनों देश संघर्ष विराम के लिए तैयार नहीं हैं। हालांकि, युद्धग्रस्त क्षेत्रों से आम नागरिकों को निकालने के लिए रूस की ओर से कुछ शहरों सीजफायर का एलान जरूर कर दिया है। इसके बावजूद जंग 13वें दिन में पहुंच चुकी है। इस बीच यूक्रेन की ओर से बड़ा दावा किया गया है।
विज्ञापन
यूक्रेनी सेना के खुफिया विभाग की ओर से दावा किया गया है कि, दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में उन्होंने रूसी जनरल को मार गिराया है। खास बात यह है कि, यह कोई सेना का आम जनरल नहीं है, बल्कि यह पुतिन की सेना का तुरुप का इक्का है। हालांकि,अभी तक रूस की ओर से इस संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की गई है।
विज्ञापन
रूस की बड़ी जंगों में दुश्मन को चटाई थी धूल
यूक्रेन की ओर से कहा गया है कि, खारकीव में मारे गए रूसी मेजर जनरल की पहचान विटैली गेरामिसोव के रूप में हुई है। यह वही सैन्य अधिकारी है, जिसने क्रीमिया और चेचन की जंग में भी भाग लिया था। यहां तक कि, सीरिया के खिलाफ भी इस मेजर जनरल ने रूस की ओर से लड़ाई लड़ी थी।
विज्ञापन
अब सीरियाई लड़ाके उतारेंगे पुतिन
यूक्रेन की जंग जीतने और कीव पर कब्जे के लिए अब रूस की ओर से सीरियाई लड़ाके जंग में उतारे जा सकते हैं। पेंटागन की ओर से दावा किया गया है कि, रूस सीरियाई लड़ाकों को यूक्रेन भेजने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, कितने लड़ाके यूक्रेन में जाएंगे, इसका पता नहीं चल पाया है, लेकिन यह तय है कि ऐसी एक टुकड़ी यूक्रेन में प्रवेश की तैयारी कर रही है। इन लड़ाकों की खास बात यह है कि, ये शहरी क्षेत्रों में जंग के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित होते हैं। उधर, यूक्रेन के खारकीव में एक परमाणु अनुसंधान केंद्र पर भी हमले की खबर है।