फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukrainian forces withdrawn from town of Vuhledar in Donetsk

Ukraine-Russia Conflict: पूर्वी यूक्रेन के वुहलेदर कस्बे से पीछे हटे सुरक्षा बल, यूक्रेनी सेना ने की घोषणा

Wed, 02 Oct 2024 03:54 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 02 Oct 2024 03:54 PM IST
सार

Ukraine-Russia Conflict: यूक्रेनी सेना ने बुधवार को कहा कि उसने दो साल से अधिक समय से जारी संघर्ष के बाद पूर्वी यूक्रेन के वुहलेदर से पीछे हटने का फैसला किया है। रूसी बल कस्बे की घेराबंदी का प्रयास कर रहे हैं।  

विज्ञापन
Ukrainian forces withdrawn from town of Vuhledar in Donetsk
रूस-यूक्रेन युद्ध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फ्रीपिक

विस्तार

यूक्रेनी सेना ने बुधवार को कहा कि वह दो साल से अधिक समय से जारी संघर्ष के बाद पूर्वी यूक्रेन के दोनेत्स्क क्षेत्र के वुहलेदर कस्बे से पीछे हट रही है। एसोसिएटेड प्रेस ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


'कीव इंडिपेंडेंट' की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेनी बलों ने दोनेत्स्क क्षेत्र के वुहलेदर कस्बे से पीछे हटने का फैसला लिया है। सेना के खोर्तित्सिया समूह ने एक बयान में कहा कि हाई कमान ने सैन्य कर्मियों और हथियारों को बचाने के लिए वुहलेदर से इकाइयों को पीछे हटने को कहा है। 
विज्ञापन


'वुहलेदर कस्बे की घेराबंदी की कोशिश कर रहे रूसी बल'
वुहलेदर, दोनेत्स्क क्षेत्र में यूक्रेन की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण था। पिछले दो वर्षों से यूक्रेन की 72वीं मैकेनाइज्ड ब्रिगेड इसकी रक्षा कर रही थी। रूसी बलों ने 2022 में हमले शुरू करने के बाद से इस कस्बे पर कब्जा करने की कोशिश की है। हाल के हफ्तों में वुहलेदर पर कई हमले हुए। रूसी बलों ने इसे घेरने की कोशिश की। स्थानीय अधिकारियों ने पुष्टि की कि रूसी सैनिक एक अक्तूबर को वुहलेदर में घुस चुके हैं और लड़ाई जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




'कस्बे पर नियंत्रण के लिए रूस ने भेजे रिजर्व सैनिक'
रिपोर्ट में सेना के सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि रूस ने इस कस्बे पर नियंत्रण पाने के लिए अपने रिजर्व सैनिक भेजे। रूस की कार्रवाइयों के चलते कस्बे की घेराबंदी का खतरा था। वुहलेदर, दोनेत्स्क से करीब पचास किलोमीटर दक्षिण पश्चिम और जपोरिजिया क्षेत्र की प्रशासनिक सीमा से करीब 40 किलोमीटर पूर्व में स्थित है। दोनेत्स्क पर अभी रूस का नियंत्रण है। 

सेंटर फॉर यूरोपियन पॉलिसी एनालिसिस (सीईपीए) के एक सहयोगी फेडरिको बोरसारी ने बताया कि वुहलेदर, कुर्खोव के दक्षिणी हिस्से की रक्षा करने वाले यूक्रेनी बलों के लिए एक महत्वपूर्ण लॉजिस्टिक केंद्र है। यह कस्बा अभी यूक्रेन के नियंत्रण में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed