फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine war: This never happened after second world war, Biden said - Zelensky did not want to hear us

Ukraine war: दूसरे विश्व युद्ध के बाद ऐसा कभी नहीं हुआ, बाइडन बोले- जेलेंस्की हमारी सुनना नहीं चाहते थे

Sat, 11 Jun 2022 11:36 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 11 Jun 2022 11:36 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति ने शुक्रवार को वॉशिंगटन में अपनी डेमोक्रेटिक पार्टी द्वारा यूक्रेन की मदद के लिए चंदा जुटाने के अभियान के दौरान यह बात कही।

विज्ञापन
Ukraine war: This never happened after second world war, Biden said - Zelensky did not want to hear us
वलोडिमिर ज़ेलेंस्की, व्लादिमीर पुतिन और जो बाइडन - फोटो : Graphics- Harendra

विस्तार

तीन माह से ज्यादा समय से रूस व यूक्रेन के बीच जंग जारी है। इसे लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने तबाही का परोक्ष जिक्र करते हुए कहा कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद ऐसा कभी नहीं हुआ। बाइडन ने यह भी कहा कि जब मैंने यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की को जंग के खतरे से आगाह किया तो उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था। वह हमारी सुनना ही नहीं चाहते थे।

विज्ञापन


विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति ने शुक्रवार को वॉशिंगटन में अपनी डेमोक्रेटिक पार्टी द्वारा यूक्रेन की मदद के लिए चंदा जुटाने के अभियान के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि युद्धग्रस्त यूक्रेन देश के राष्ट्रपति रूस के हमले से पहले यह सुनना भी नहीं चाहते थे कि मॉस्को उन पर हमला करने वाला है। रूस और यूक्रेन के बीच जंग से भारी तबाही हो रही है। 24 मार्च को रूस द्वारा धावा बोलने के बाद से हजारों लोग और जवान मारे जा चुके हैं। निसंदेह रूस की तुलना की यूक्रेन व्यापक विध्वंस व संहार झेल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जो बाइडन ने यह भी कहा कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद से ऐसा नहीं हुआ। शुरुआत में कई लोगों ने सोचा होगा कि मैं बढ़ा-चढ़ाकर बातें कर रहा हूं, लेकिन हमारे पास सूचनाएं व आंकड़े थे। जंग के दौरान वे (रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन) हद पार करने वाले थे, यह भी जानकारी हमें थी, लेकिन जेलेंस्की इस खतरे के बारे में कुछ नहीं सुनना चाहते थे। 

जंग में रोज हो रही यूक्रेन के 200 सैनिकों की मौत
उधर, राष्ट्रपति जेलेंस्की के सलाहकार मिखाइल पोडोलियेक के अनुसार रूसी हमले में रोज हमारे 100-200 सैनिक मारे जा रहे हैं। जब तक पश्चिमी देश हमें अत्याधुनिक हथियार नहीं देंगे रूस को माकूल जवाब नहीं दे सकेंगे। यूक्रेन हथियार संपन्न रहेगा तो मौतें कम होंगी और रूस फिर चर्चा शुरू करने को तैयार हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed