फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine War: Russia captures Mariupol after several days of fierce fighting, heavy bombing in Lviv

यूक्रेन युद्ध: कई दिनों की भीषण लड़ाई के बाद रूस का मारियूपोल पर कब्जा, लवीव में भी भारी बमबारी

Tue, 17 May 2022 10:06 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला , कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला , कीव Published by: Amit Mandal Updated Tue, 17 May 2022 10:06 PM IST
सार

रूस ने मारियूपोल में 250 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिकों द्वारा समर्पण किए जाने का दावा किया है। दूसरी तरफ यूक्रेनी सेना के जनरल स्टाफ ने एक बयान में कहा कि मारियूपोल का गढ़ अपने युद्ध अभियान को पूरा कर चुका है।

विज्ञापन
Ukraine War: Russia captures Mariupol after several days of fierce fighting, heavy bombing in Lviv
रूस का मारियूपोल पर कब्जा - फोटो : Amar Ujala GFX

विस्तार

कई दिनों की भीषण लड़ाई के बाद रूस ने मंगलवार को यूक्रेनी सेना के गढ़ मारियूपोल पर कब्जा कर लिया। शहर पर कब्जे के बाद रूस ने सैकड़ों यूक्रेनी सैनिकों को अपने कब्जे वाले शहरों में भेज दिया है। इसे यूक्रेन की बड़ी हार माना जा रहा है। साथ ही महीनों से चल रहे युद्ध की समाप्ति की उम्मीद भी लगाई जा रही है। लंबे समय से रूस की भीषण बमबारी का सामना कर रहा मारियूपोल अब लगभग मलबे में तब्दील हो चुका है। यूक्रेन का दावा है कि शहर के हजारों लोग इस युद्ध में मारे गए हैं। इस बीच जर्मनी के चांसलर ओलाफ शुल्ज ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से फोन पर बात कर सैन्य और मानवीय स्थिति की जानकारी ली।

विज्ञापन


स्टील प्लांट में करीब 600 सैनिकों मौजूद थे
रूस ने मारियूपोल में 250 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिकों द्वारा समर्पण किए जाने का दावा किया है। दूसरी तरफ यूक्रेनी सेना के जनरल स्टाफ ने एक बयान में कहा कि मारियूपोल का गढ़ अपने युद्ध अभियान को पूरा कर चुका है। शीर्ष सैन्य नेतृत्व ने यूनिट कमांडरों को सैनिकों के जीवन की रक्षा करने का आदेश दिया है। उप रक्षा मंत्री अन्ना मल्यार ने बताया कि 53 घायल सैनिकों को रूस के कब्जे वाले नोवोआजोवस्क, जबकि 211 लोगों को रूस समर्थित ओलेनिवका ले जाया गया है। इनकी रूसी सैनिकों के साथ अदला-बदली होगी। यूक्रेनी सेना ने कहा कि स्टील प्लांट में करीब 600 सैनिकों मौजूद थे।
विज्ञापन


वहीं, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक संबोधन में कहा कि हमें उम्मीद है कि हम अपने योद्धाओं को बचाने में कामयाब होंगे। उनमें से कई गंभीर रूप से घायल हैं, जिनकी देखभाल की जा रही है। यूक्रेन अपने नायकों को जीवित रखना चाहता है।इस बीच, पश्चिमी सैन्य सूत्रों ने कहा है कि पुतिन इस युद्ध में काफी गहरे संलिप्त हो चुके हैं। वह किसी कर्नल या ब्रिगेडियर की तरह अभियान व युद्ध तकनीक के संबंध में निर्णय ले रहे हैं। उधर, रूस ने आरोप लगाया है कि दुनिया की सात बड़ी आर्थिक शक्तियां (जी-7) रूस के विदेशी मुद्रा भंडार को जब्त कर यूक्रेन के नाम पर उसका इस्तेमाल कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी एपी के अनुसार, रूस ने यूक्रेन के पश्चिमी शहर लवीव पर भीषण बमबारी की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शहर में कम से कम आठ भीषण धमाके हुए हैं। आग की ऊंची लपटें भी देखी गईं। शहर में सुबह छह से रात 11 बजे तक कर्फ्यू लागू है। लवीव क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन ने कहा कि रूस ने यावोरिव जिले स्थित सैन्य ठिकाने को भी निशाना बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed