फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine war: British Finance Minister Rishi Sunak, son-in-law of Narayan Murthy surrounded by Infosys business in Russia, read what he said in defense

यूक्रेन जंग : रूस में इंफोसिस के कारोबार पर घिरे नारायण मूर्ति के दामाद ब्रिटिश वित्त मंत्री ऋषि सुनक, पढ़िये बचाव में क्या कहा

Fri, 25 Mar 2022 08:30 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 25 Mar 2022 08:30 AM IST
सार

दरअसल, एक ब्रिटिश न्यूज चैनल से चर्चा में सुनक से पूछा गया था कि वे दूसरी कंपनियों को रूस से रिश्ते नहीं रखने को कह रहे हैं, लेकिन इंफोसिस वहां कारोबार कर रही है? वह स्वयं पाबंदियों का पालन क्यों नहीं कर रहे हैं? इस पर उन्होंने तत्काल कहा कि वह इंफोसिस में नहीं हैं। उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति के उसमें शेयर हैं। 

विज्ञापन
Ukraine war: British Finance Minister Rishi Sunak, son-in-law of Narayan Murthy surrounded by Infosys business in Russia, read what he said in defense
ऋषि सुनक व पत्नी अक्षता सुनक - फोटो : social media

विस्तार

यूक्रेन पर हमले के बाद रूस पर दुनियाभर के देशों द्वारा लगाई गई पाबंदियों के बावजूद इंफोसिस द्वारा मॉस्को में कारोबार जारी रखने पर ब्रिटिश वित्त मंत्री ऋषि सुनक घिर गए। सुनक इंफोसिस के प्रमुख नारायण मूर्ति के दामाद हैं। मीडिया में जब उनसे इंफोसिस के रूस में कारोबार पर सवाल किया गया तो उन्होंने पल्ला झाड़ लिया। 
विज्ञापन


दरअसल, एक ब्रिटिश न्यूज चैनल से चर्चा में सुनक से पूछा गया था कि वे दूसरी कंपनियों को रूस से रिश्ते नहीं रखने को कह रहे हैं, लेकिन इंफोसिस वहां कारोबार कर रही है? वह स्वयं पाबंदियों का पालन क्यों नहीं कर रहे हैं? इस पर उन्होंने तत्काल कहा कि वह इंफोसिस में नहीं हैं। पत्नी अक्षता मूर्ति के उसमें शेयर हैं। मेरी पत्नी ब्रिटेन की सांसद नहीं है।  स्काय न्यूज से चर्चा में सुनक ने कहा, 'इंफोसिस के कारोबार के लिए मैं जिम्मेदार नहीं हूं। मैं निर्वाचित नेता हूं और मैं यहां, जिसके लिए जिम्मेदार हूं, उस पर चर्चा के लिए आया हूं।'  ऋषि सुनक के बारे में कहा जाता है कि वह ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री हो सकते हैं। 
विज्ञापन


एंकर ने जब ऋषि सनक से प्रतिप्रश्न किया कि माना कि उनकी पत्नी सांसद नहीं हैं, लेकिन एक देश के रूप में ब्रिटेन अपने  करदाताओं से जंग में यूक्रेन की मदद करने के लिए कह रहा है, तो ऐसे में उनके परिवार का रूस से लाभ कमाना ठीक नहीं है? इस पर सुनक ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि यह मामला इस तरह का है। कंपनियों का संचालन उन पर निर्भर है। हमने पाबंदियां लगाई हैं और उनके पालन के लिए कंपनियां  जिम्मेदार हैं। वे पाबंदियों का पालन कर रही हैं। जहां तक इंफोसिस का सवाल है, मेरा उससे कोई लेना देना नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंफोसिस की रूस में छोटी टीम, 10 लाख डॉलर की मदद का एलान कर चुकी
इंफोसिस पहले ही रूस में कारोबार को लेकर स्पष्टीकरण दे चुकी है। कंपनी का कहना है कि उसकी रूस में छोटी टीम है। उसका रूसी उद्यमों के साथ कोई सक्रिय व्यावसायिक संबंध नहीं है। वहां वह कुछ वैश्विक ग्राहकों को सेवाएं देने के लिए कारोबार कर रही है। कंपनी ने यूक्रेन जंग पीड़ितों की राहत के लिए 10 लाख डॉलर देने का भी एलान किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed