फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine: Safety adviser for news agency killed in Russian strike on hotel News in hindi

Russia Ukraine War: यूक्रेन के एक होटल पर रूस का हमला, समाचार एजेंसी के सुरक्षा सलाहकार की मौत, दो घायल

Mon, 26 Aug 2024 09:44 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 26 Aug 2024 09:44 AM IST
सार

समाचार एजेंसी के एक प्रवक्ता ने मारे गए सुरक्षा सलाहकार की पहचान ब्रिटिश नागरिक रयान इवांस के रूप में की है। इसके अलावा, दो अन्य पत्रकार भी घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Ukraine: Safety adviser for news agency killed in Russian strike on hotel News in hindi
ब्रिटिश सुरक्षा सलाहकार रयान इवांस - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

विस्तार

रूस-यूक्रेन के बीच दो साल से अधिक समय से युद्ध चल रहा है। दोनों ही देश पीछे हटने को तैयार नहीं है। अब जानकारी सामने आ रही कि समाचार एजेंसी रॉयटर्स के लिए काम कर रहे ब्रिटिश सुरक्षा सलाहकार की शनिवार रात पूर्वी यूक्रेन के क्रामाटोरस्क के एक होटल में रूसी हमले में मौत हो गई। वहीं, इस हमले में दो अन्य पत्रकार भी घायल हुए हैं। 

विज्ञापन


एक की हालत गंभीर
समाचार एजेंसी के एक प्रवक्ता ने मारे गए सुरक्षा सलाहकार की पहचान ब्रिटिश नागरिक रयान इवांस के रूप में की है।  इसके अलावा, दो अन्य पत्रकार भी घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। दरअसल, रॉयटर्स ने यूक्रेन में युद्ध की जानकारी जुटाने के लिए छह लोगों की एक टीम को होटल सफायर में ठहराया था। इसी टीम के रयान भी हिस्सा थे।
विज्ञापन


रयान को बहुत याद करेंगे: समाचार एजेंसी
समाचार एजेंसी ने रविवार को जानकारी दी। उसने बताया, 'हम लोग अभी और जानकारी प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही क्रामाटोरस्क में अधिकारियों के साथ मिलकर काम भी कर रहे हैं। हम अपने सहयोगियों और उनके परिवारों का समर्थन कर रहे हैं। हम रयान के परिवार और प्रियजनों के लिए गहरी संवेदना रखते हैं। रयान ने हमारे कई पत्रकारों को दुनिया भर की घटनाओं को जुटाने में मदद की है। हम उन्हें बहुत याद करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


2022 से कर रहे थे काम
आगे कहा कि 38 वर्षीय पूर्व ब्रिटिश सैनिक इवांस 2022 से रॉयटर्स के साथ काम कर रहे थे। वह अपने साथी पत्रकारों को यूक्रेन और पेरिस ओलंपिक सहित दुनिया भर में सुरक्षा की सलाह देते थे। समाचार एजेंसी ने बताया कि उनके दो अन्य साथी घायल हो गए हैं और उन्हें हल्की चोटें आई हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भी रविवार को अपने संबोधन में इस बात की पुष्टि की।




इस देश का नागरिक भी घायल
वहीं, अमेरिकी विदेश विभाग ने भी पुष्टि करते हुए कहा कि घायलों में एक अमेरिकी नागरिक भी शामिल है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। डोनेट्स्क क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख वादिम फिलाशकिन ने कहा कि घायल पत्रकारों में यूक्रेन, संयुक्त राज्य अमेरिका, लातविया और जर्मनी के नागरिक शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed