फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine's Zelenskyy says defences are holding firm against Russia

Ukraine: जेलेंस्की बोले- रूस की कोशिशें नाकाम, हमारे मोर्चे सुरक्षित; डिफेंस सिस्टम लेने में जुटा यूक्रेन

Fri, 25 Jul 2025 07:36 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 25 Jul 2025 07:36 PM IST
सार

राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का कहना है कि, रूस ग्रीष्मकालीन अभियान के तहत फ्रंट लाइन के कुछ हिस्सों में सुरक्षा को तोड़ने की कोशिश कर रहा है, लेकिन यूक्रेनी सेना मजबूती से डटी हुई है। 

विज्ञापन
Ukraine's Zelenskyy says defences are holding firm against Russia
वोलोदिमिर जेलेंस्की, राष्ट्रपति, यूक्रेन - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

विस्तार

रूस लगातार यूक्रेन की कई शहरों को निशाना बना रहा है। रूस गर्मी के मौसम का फायदा उठाकर यूक्रेन की अग्रिम सुरक्षा पंक्ति को धवस्त करने में जुटा हुआ है। रूस की ओर से किए जा रहे हमले को लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का कहना है कि, रूस ग्रीष्मकालीन अभियान के तहत फ्रंट लाइन के कुछ हिस्सों में सुरक्षा को तोड़ने की कोशिश कर रहा है, लेकिन यूक्रेनी सेना मजबूती से डटी हुई है। 

विज्ञापन


 जेलेंस्की ने कहा कि रूसी आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। हमारे सैनिकों के लिए हालात बहुत कठिन हैं, लेकिन रूसियों के लिए भी यह बेहद कठिन हैं। जेलेंस्की ने बताया कि रूस ने हाल के हफ्तों में कुछ गांवों और बस्तियों पर कब्जा किया है, लेकिन कोई प्रमुख और रक्षात्मक रूप से मजबूत शहर अभी तक उसके कब्जे में नहीं गया है। डोनेट्स्क क्षेत्र में कई बार छोटे पैमाने पर घुसपैठ की कोशिशें कर चुकी हैं। यूक्रेनी बलों ने सभी कोशिशें विफल कर दीं। बता दें कि 2022 में शुरू हुए इस युद्ध को चार साल हो गए हैं। 
विज्ञापन


रूसी हमले से बचने के लिए जेस्लेंकी एयर डिफेंस सिस्टम हासिल करने में जुटे
रूस ने यूक्रेनी शहरों पर बमबारी तेज कर दी है। शुक्रवार को दूसरे दिन भी यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर शक्तिशाली ग्लाइड बम से हमला किया। जिसमें कम से कम 7 लोग घायल हुए। गुरुवार को हुए हमलों में करीब 42 लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूसी हमलों को देखते हुए यूक्रेन ने पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम को हासिल करने की कोशिशें शुरू कर दी हैं।  यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन अमेरिका में निर्मित 10 पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम हासिल करने के लिए अंतरराष्ट्रीय साझेदारों से बातचीत कर रहा है। जर्मनी और नॉर्वे ने तीन सिस्टम की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अमेरिका यह प्रणाली बेचेगा, लेकिन यूक्रेन को सभी 10 सिस्टम के लिए वित्त जुटाना होगा। जिनमें से हर एक की कीमत 1 अरब डॉलर से अधिक है। यूक्रेन इन सिस्टमों का निर्माण करने का लाइसेंस भी हासिल करना चाहता है।

ये भी पढ़ें: गाजा संकट: US-इस्राइल ने वापस बुलाईं वार्ता टीमें, हमास बोला- नेतन्याहू को लाभ पहुंचाने के लिए दबाव की रणनीति


भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शनों को जेलेंस्की ने बताया ‘वैध’
वहीं घरेलू राजनीति पर बोलते हुए जेलेंस्की ने कहा कि इस सप्ताह यूक्रेन के भ्रष्टाचार विरोधी कानून में बदलाव के खिलाफ हुए सार्वजनिक विरोध प्रदर्शन वैध थे। इन बदलावों से भ्रष्टाचार विरोधी निगरानी एजेंसियों की स्वतंत्रता प्रभावित हो रही थी। जिस पर यूरोपीय संघ और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों ने भी आपत्ति जताई। इसके बाद जेलेंस्की ने नई विधेयक पेश करने का प्रस्ताव दिया है जिससे एजेंसियों की स्वतंत्रता बहाल हो सके।

जेलेंस्की ने कहा कि यह बहुत जरूरी है कि समाज अपनी बात रखे। मैं समाज की राय का सम्मान करता हूं। लोगों ने बदलाव मांगे, हमने जवाब दिया। ये एजेंसियां वास्तव में स्वतंत्र होनी चाहिए। यह सबसे महत्वपूर्ण बात है। उन्होंने स्वीकार किया कि इस नए विधेयक को संसद में पारित कराना एक चुनौती हो सकती है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो और बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हो सकते हैं। हालांकि उन्होंने विश्वास जताया कि यह विधेयक 31 जुलाई को होने वाले मतदान में पास हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed