{"_id":"6224e73421f4d7542205d086","slug":"ukraine-russia-war-protest-in-russia-demonstrations-against-putin-in-21-cities-more-than-559-detained","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूक्रेन संकट: युद्ध के खिलाफ रूस में विरोध तेज, 21 शहरों में पुतिन के खिलाफ प्रदर्शन, 559 से अधिक हिरासत में","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूक्रेन संकट: युद्ध के खिलाफ रूस में विरोध तेज, 21 शहरों में पुतिन के खिलाफ प्रदर्शन, 559 से अधिक हिरासत में
Sun, 06 Mar 2022 10:24 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 06 Mar 2022 10:24 PM IST
सार
रूस की जेल में बंद एलेक्सी नवलनी 24 फरवरी को रूसी सेना के द्वारा यूक्रेन पर हमले का विरोध किया था और रूसी जनता के साथ ही पूरी दुनिया से इसके विरोध में प्रदर्शन करने का आह्वान किया था।
विज्ञापन
यूक्रेन में रूस की तबाही
- फोटो : twitter/KyivPost
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन पर हमले की कार्रवाई का अपने ही देश में भी विरोध तेज हो गया है। रूस के 21 शहरों रविवार को प्रदर्शन के दौरान 21 शहरों में 559 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया। ओवीडी-इंफो प्रदर्शन निगरानी समूह के मुताबिक पोर्ट सिटी व्लादिवोस्तोक और साइबेरिया शहर इरकुत्स्क में भी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर डाले गए वीडियो फुटेज में अन्य जगहों पर भी लोग प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने इससे जुड़ी खबर को प्रकाशित किया है, मगर उसकी पुष्टि नहीं की है। उसके अनुसार वह इस पर व्लादिवोस्तोक और इरकुत्स्क के पुलिस अधिकारियों से संपर्क करने में सफल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
इस बीच ऐसी खबरें हैं कि रूस के गृह मंत्रालय ने शनिवार को चेतावनी जारी की है कि रूस की जनता को युद्ध के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने से रोका जाएगा। यही नहीं, प्रदर्शन आयोजित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में रूस के पूर्वी शहर खाबरोवस्क के एक चौराहे पर प्रदर्शनकारी को चिल्लाते हुए दिखाया गया है- युद्ध के लिए आप कैसे शर्मिंदा नहीं हैं। उसके बाद उसे दो पुलिसकर्मी पकड़ कर ले जाते हैं।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस ने खाबरोवस्क में प्रदर्शन करने वाले समूहों से अपील की है कि वह किसी गैर स्वीकृत प्रदर्शनों में भाग न लें और अपने-अपने घरों को लौट जाएं। दरअसल, रूस की जेल में बंद राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के सबसे बड़े आलोचक एलेक्सी नवलनी 24 फरवरी को रूसी सेना के द्वारा यूक्रेन पर हमले का विरोध किया था और रूसी जनता के साथ ही पूरी दुनिया से इसके विरोध में प्रदर्शन करने का आह्वान किया था।
उन्होंने कहा था, यह युद्ध पुतिन का है और रूस का इससे कोई लेना-देना नहीं है। पुतिन की वजह से अब रूस का मतलब कई लोगों के लिए युद्ध हो गया है। यह सही नहीं है, रूस ने यूक्रेन पर हमला नहीं किया है बल्कि पुतिन ने उस पर हमला किया है। उनके इस बयान के बाद से ही पुतिन के खिलाफ प्रदर्शन तेज हो गया है।
कजाकिस्तान के अल्माटी में 2000 लोगों ने किया प्रदर्शन
सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में कजाकिस्तान के अल्माटी में करीब 2000 लोगों ने युद्ध के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी यूक्रेन का झंडा लहराते हुए पुतिन के खिलाफ नारेबाजी करते देखे जा रहे हैं। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने स्मॉ़ल स्क्वायर पर लेनिन की प्रतिमा के आगे बैंगनी और पीले रंग के बैलून के साथ रैली निकाली।