फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine-Russia War, Many killed and Injured in Russian missile strike on the capital city of Kyiv

Ukraine-Russia War: रूसी सेना फिर हुई हमलावर, कीव पर किया ताबड़तोड़ मिसाइल अटैक, तीन की मौत

Thu, 24 Nov 2022 07:41 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 24 Nov 2022 07:41 AM IST
सार

कीव के मेयर विटाली क्लिट्सको ने कहा कि राजधानी की बुनियादी सुविधाओं में से एक को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने लोगों से शेल्टर होम में रहने की भी अपील की।
 

विज्ञापन
Ukraine-Russia War, Many killed and Injured in Russian missile strike on the capital city of Kyiv
रूस और यूक्रेन युद्ध(फाइल) - फोटो : Social Media

विस्तार

रूसी सेना एक बार फिर से यूक्रेन के खिलाफ हमलावर हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन की सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइलों से ताबड़तोड़ हमले किए हैं। इस हमले में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि छह घायल हो गए। कीव प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार इस बार कई महत्वपूर्ण इमारतों को निशाना बनाया है।

विज्ञापन


कीव और ल्वीव के कई इलाकों में बिजली गुल
कीव पर हुए हमले के बाद पश्चिमी यूक्रेन में ल्वीव (Lviv) शहर के मेयर ने बताया कि ल्वीव में पूरी तरह से बिजली गुल हो गई है। लोगों को भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कीव के मेयर विटाली क्लिट्सको ने भी कहा कि राजधानी की बुनियादी सुविधाओं में से एक को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने लोगों से शेल्टर होम में रहने की भी अपील की।
विज्ञापन


यहां देखें हमले की कुछ तस्वीरें...
विज्ञापन
विज्ञापन

यूक्रेन के विदेश मंत्री कुलेबा ने बताया रूस का मिसाइल आतंक
वहीं यूक्रेन के विदेश मंत्री दमित्रो कुलेबा ने यूक्रेन में ताजा रूसी हमलों के बाद उन्होंने नाटो देशों से सभी आवश्यक वायु रक्षा प्रणालियां यथाशीघ्र  देने आह्वान किया है। कुलेबा ने ट्विटर पर कहा,  पुतिन की सेना ने कीव और अन्य यूक्रेनी शहरों को निशाना बनाने के लिए नया मिसाइल आतंक शुरू किया है। इसके अलावा रूस के टारगेट पर यूक्रेन के एटॉमिक पावर स्टेशन वाले शहर भी हैं। इन पर भी रूस हमले तेज कर रहा है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed