फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine Prez Volodymyr Zelenskyy Slams Russia and china at Shangri-La Dialogue

रूस-यूक्रेन: राष्ट्रपति जेलेंस्की को डर- पुतिन को चीन का समर्थन, लंबा खींचेगा युद्ध; 27 महीने से जारी है लड़ाई

Sun, 02 Jun 2024 04:22 PM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 02 Jun 2024 04:22 PM IST
सार

शांति शिखर सम्मेलन के बारे में जेलेंस्की ने कहा कि रूस शांति शिखर सम्मेलन को बाधित करने की कोशिश कर रहा है। रूस दुनिया के कई देशों में घूम रहा है। वह देशों को कृषि वस्तुओं, खाद्य उत्पादों, रासायनिक उत्पादों की नाकाबंदी के लिए धमका रहा है।

विज्ञापन
Ukraine Prez Volodymyr Zelenskyy Slams Russia and china at Shangri-La Dialogue
वलोडिमिर जेलेंस्की। - फोटो : x/@ZelenskyyUa

विस्तार

एशिया का प्रमुख सुरक्षा शिखर सम्मेलन शांगरी ला डायलॉग सिंगापुर में आयोजित हो रहा है। कार्यक्रम को यूक्रेन के राष्ट्रपति ने भी संबोधित किया। इस दौरान, उन्होंने कहा कि रूस को चीन का समर्थन यूक्रेन में युद्ध को लंबा खींच सकता है। उन्होंने एशिया-प्रशांत क्षेत्र के देशों से शांति सम्मेलन में भाग लेने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि रूस सम्मेलन में बाधा डालने का प्रयास कर रहा है। 

विज्ञापन

रूस के हथियार ज्यादातर चीन से आते हैं
राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान जेलेंस्की ने कहा कि चीन के समर्थन के कारण रूस लंबे समय तक संघर्ष को खींचेगा। चीन घोषणा करता है कि वह क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का समर्थन करता है। वह आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा करता है। ऐसे में चीन की यह नीतियां उनके और पूरी दुनिया के लिए खतरनाक होंगी।  जेलेंस्की ने संकेत दिया कि रूस के हथियार ज्यादातर चीन से आते हैं।

विज्ञापन

देशों को धमका रहा है रूस
शांति शिखर सम्मेलन के बारे में जेलेंस्की ने कहा कि रूस शांति शिखर सम्मेलन को बाधित करने की कोशिश कर रहा है। रूस दुनिया के कई देशों में घूम रहा है। वह देशों को कृषि वस्तुओं, खाद्य उत्पादों, रासायनिक उत्पादों की नाकाबंदी के लिए धमका रहा है। रूस चाह रहा है कि देश शांति शिखर सम्मेलन में शामिल न हो। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि चीन जैसे बड़ा और स्वतंत्र शक्तिशाली देश पुतिन के हाथों में है। हालांकि, चीनी रक्षा मंत्री ने हाल ही में कहा था कि वे जिम्मेदारी के साथ शांति वार्ता को बढ़ावा दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी कर चुके हैं अपील
इससे पहले भी जेलेंस्की ने वैश्विक नेताओं से आग्रह किया था कि 15 जून से शुरू होने वाले वैश्विक शांति शिखर सम्मेलन में आप सभी भाग लें। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कोई भी देश अकेले और बिना सहायता के ऐसे युद्धों को नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा था कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शांति कों बढ़ाने के लिए नेतृत्व करें। वैश्विक बहुमत के प्रयासों से शांति स्थापित हो सकती है। रूस की आक्रमकता के खिलाफ एकजुट होना आवश्यक है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed