फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine President Volodymyr Zelenskyy says For what reason India not UNSC permanent member

UNSC: जेलेंस्की ने भारत के स्थायी सदस्य न होने पर किया सवाल, लिज ट्रस बोलीं- ब्रिटेन बना रहा नए सुरक्षा संबंध

Thu, 22 Sep 2022 07:26 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 22 Sep 2022 07:26 PM IST
सार

इससे पहले, राष्ट्रपति बाइडन ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में अपने संबोधन में सुरक्षा परिषद में सुधार की बात दोहराई। बाइडन ने कहा कि उनका मानना है कि वक्त आ गया है, जब संस्था को और समावेशी बनाया जाए, ताकि यह आज के युग की जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा कर सके।
 

विज्ञापन
Ukraine President Volodymyr Zelenskyy says For what reason India not UNSC permanent member
यूएनएससी (file photo) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारत को यूएनएसी का स्थायी सदस्य बनाने के लिए अमेरिका ने भी अपना समर्थन दिया है। वहीं, इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की आम बहस में सवाल किया कि भारत, जापान, ब्राजील और उनके अपने राष्ट्र जैसे देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य क्यों नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा कि वह दिन भी आएगा जब इसका समाधान किया जाएगा।

विज्ञापन


यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में सुधार के बारे में बहुत सारी बातें हुईं, लेकिन आखिर में कोई नतीजा नहीं। उन्होंने कहा कि हमारा शांति सूत्र सार्वभौमिक है। ये दुनिया के उत्तर और दक्षिण के देशों को जोड़ता है। उन्होंने आगे कहा कि यह उन लोगों के प्रतिनिधित्व का विस्तार करने के लिए कहता है जो अनसुने रह गए। उन्होंने कहा कि हम इस तरह की बातें कह रहे हैं, लेकिन रूस ने कभी इस तरह का बयान नहीं दिया। 
विज्ञापन


भारत, इस्राइल, इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका के साथ ब्रिटेन का गहरा संबंध- ट्रस
वहीं, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77वें सत्र में भारत, इस्राइल, इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका के साथ अपने संबंधों के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि इन लोकतांत्रिक देशों के साथ ब्रिटेन का गहरा संबंध है। उन्होंने आगे कहा कि इसलिए हम विभिन्न देशों के साथ साझेदारियां कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम भारत, इज़राइल, इंडोनेशिया और दक्षिण अफ्रीका जैसे साथी लोकतंत्रों के साथ अपने संबंधों को गहरा कर रहे हैं। ब्रिटेन हिंद-प्रशांत और खाड़ी के देशों के साथ नए सुरक्षा संबंध बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइडन ने सुरक्षा परिषद में सुधार की बात दोहराई
इससे पहले, राष्ट्रपति बाइडन ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में अपने संबोधन में सुरक्षा परिषद में सुधार की बात दोहराई। बाइडन ने कहा कि उनका मानना है कि वक्त आ गया है, जब संस्था को और समावेशी बनाया जाए, ताकि यह आज के युग की जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा कर सके।


बाइडन ने वीटो पावर पर दिया बड़ा बयान
उन्होंने कहा कि सुरक्षा परिषद के सदस्य, जिनमें अमेरिका भी शामिल है, उन्हें संयुक्त राष्ट्र चार्टर की रक्षा करनी चाहिए और वीटो से बचना चाहिए। बाइडन ने कहा कि वीटो सिर्फ विशेष अथवा विषम परिस्थितियों में ही होना चाहिए, ताकि परिषद की विश्वसनीयता और उसका प्रभाव बना रहे। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि अमेरिका सुरक्षा परिषद में स्थाई और अस्थायी, दोनों तरह के सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर जोर देता है। इनमें वे देश भी शामिल हैं, जिनकी स्थाई सदस्यता की मांग का हम लंबे समय से समर्थन करते आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed