फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine police returned to Kherson after the withdrawal of Russian army kyiv allegations against Moscow

Ukraine crisis: रूसी सेना की वापसी के बाद खेरसन लौटी यूक्रेन पुलिस, विदेश मंत्री ने मॉस्को पर लगाए गंभीर आरोप

Sat, 12 Nov 2022 09:55 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 12 Nov 2022 09:55 PM IST
सार

यूक्रेन के राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख इहोर क्लाइमेंको ने शनिवार को कहा, "शहर में करीब दो सौ अधिकारी काम कर रहे हैं। पुलिस चौकियां स्थापित की जा रही हैं। संभावित युद्ध अपराधों के साक्ष्यों के दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं।"

विज्ञापन
Ukraine police returned to Kherson after the withdrawal of Russian army kyiv allegations against Moscow
Ukrainian Forces - फोटो : Twitter/ Ukraine Territorial Defense Forces

विस्तार

करीब आठ महीने के कब्जे के बाद रूसी सैनिक खेरसन से वापस लौट चुके हैं। इसके साथ ही यूक्रेन के पुलिस अधिकारी और प्रसारक भी देश के इस दक्षिणी शहर लौट चुके हैं। 

विज्ञापन


यूक्रेन के राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख इहोर क्लाइमेंको ने शनिवार को एक फेसबुक पोस्ट में कहा, "शहर में करीब दो सौ अधिकारी काम कर रहे हैं। पुलिस चौकियां स्थापित की जा रही हैं। संभावित युद्ध अपराधों के साक्ष्यों के दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं।" 
विज्ञापन


पुलिस प्रमुख ने कहा, "पुलिस के दस्ते भी विस्फोटक हथियार की पहचान करने और उसे निष्क्रिय करने के लिए काम कर रहे हैं। यूक्रेन के संचार नियामक ने कहा, खेरसन में राष्ट्रीय टीवी और रेडियो के प्रसारण फिर शुरू हो गए हैं।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


खेरसन के मेयर के सलाहकार ने कहा, "पड़ोस के माइकोलैव क्षेत्र से मानवीय सहायता और आपूर्ति शूरू हो गई है। सलाहकार रोमन होलोवन्या ने शहर की हालत को त्रासद बताया। खेरसन के निवासी पानी, दवा और भोजन जैसी बुनियादी जरूरतों के संकट का सामना कर रहे हैं।" 

रूस के आक्रमण से पहले बिजली आपूर्ति करने वाली कंपनी खेरसनब्लेनेरगो के चेयरमैन ने कहा, रूसी सैनिकों के पीछे हटने और यूक्रेनी सेना से अनुमति प्राप्त करने के बाद खेरसन क्षेत्र की हर बस्ती में बिजली आपूर्ति बहाल की जा रही है। यूक्रेन के प्रादेशिक रक्षा बल ने खेरसन में वापसी का वीडियो भी साझा किया है। 



रूस पर लगाया भूख का खेल खेलने का आरोप
दूसरी ओर, यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रों कुलेबा ने रूस पर भूख का खेल खेलने का आरोप लगाया। उन्होंने रूस के खिलाफ लड़ाई में राजनीतिक और हथियारों के समर्थन के लिए दक्षिण पूर्व एशियाई देशों पर दबाव डाला।

आसियान देशों के शिखर सम्मेलन से इतर कुलेबा ने पत्रकारों से बात करते हुए रूस पर अनाज और अन्य कृषि उत्पादों की जहाजों की खेप रोककर दुनिया के साथ भूख का खेल खेलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अनाज और उर्वरक के निर्यात की यूक्रेन को अनुमति देने वाला समझौता 19 नवंबर को समाप्त होने वाला है। 


उन्होंने कहा कि रूस के विस्तार को रोकने के लिए दबाव बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के उत्पाद अफ्रीका और एशिया के लिए महत्वपूर्ण हैं।  विदेश मंत्री ने कहा, रूस को दुनिया के साथ भूख का खेल खेलना बंद करना चाहिए। 

आसियान सिखर सम्मेलन में पहली बार यूक्रेन को आमंत्रित किया गया है। रूस ने करीब सत्तर करोड़ लोगों की संयुक्त आबादी वाले राष्ट्रों के समूह के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए। कुलेबा ने कहा, आसियान के साथ समझौते पर हस्ताक्षर करना समूह के समर्थन में एक मजबूत संदेश है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि असली परीक्षा यूक्रेन के संबंधित प्रस्तावों के लिए संयुक्त राषट्र महासभा (यूएनजीए) में मतदान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed