फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   ukraine mp beat russia representative at turkey pabsec summit video on social media

Video: तुर्किए में यूक्रेन के सांसद ने रूसी प्रतिनिधि को पीटा, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Fri, 05 May 2023 09:44 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंकारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंकारा Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 05 May 2023 09:44 AM IST
सार

बैठक में जब रूसी प्रतिनिधिमंडल अपनी बात रख रहा था तो उसी वक्त यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने रूसी प्रतिनिधि के संबोधन को बाधित किया और नारेबाजी की।

विज्ञापन
ukraine mp beat russia representative at turkey pabsec summit video on social media
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को एक साल से भी ज्यादा का समय बीत चुका है। अब दोनों देशों के रिश्तों में खटास इस कदर बढ़ चुकी है कि दोनों देशों के नागरिक एक दूसरे पर हमलावर हो रहे हैं। तुर्किए से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें यूक्रेन के एक सांसद, रूस के प्रतिनिधि पर घूंसे बरसाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो यूक्रेन के एक पत्रकार जेसन जे स्मार्ट ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर मिलियन में व्यूज मिल चुके हैं। 

विज्ञापन


तुर्किए की घटना
बता दें कि तुर्किए की राजधानी अंकारा में पार्लियामेंटरी असेंबली ऑफ द ब्लैक सी इकोनॉमिक कॉपरेशन (PABSEC Summit) की 61वीं आम सभा का आयोजन हो रहा है। इस बैठक में काला सागर क्षेत्र  के देश इकट्ठा हुए हैं और द्विपक्षीय, बहुपक्षीय संबंधों और आर्थिक, तकनीकी और सामाजिक सहयोग बढ़ाने पर चर्चा कर रहे हैं। इसी बैठक में  शामिल होने के लिए यूक्रेन और रूस के प्रतिनिधि भी अंकारा पहुंचे हुए हैं। 
विज्ञापन


गुरुवार को बैठक के दौरान यूक्रेन के सांसद ओलेक्जेंडर मारिकोव्सकी यूक्रेन का राष्ट्रीय ध्वज लहराने लगे। वीडियो में दिख रहा है कि रूसी प्रतिनिधि ने यूक्रेनी सांसद के हाथ से झंडा छीन लिया। इस बात से यूक्रेनी सांसद इतना नाराज हुए कि उन्होंने प्रोटोकॉल का भी लिहाज ना करते हुए वहीं पर रूसी प्रतिनिधि पर हमला बोल दिया। यूक्रेनी सांसद ने रूसी प्रतिनिधि पर घूंसे और थप्पड़ बरसा दिए। तभी वहां सुरक्षाकर्मी पहुंच गए और दोनों को अलग किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसी बैठक में जब रूसी प्रतिनिधिमंडल अपनी बात रख रहा था तो उसी वक्त यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने रूसी प्रतिनिधि के संबोधन को बाधित किया और नारेबाजी की। साथ ही यूक्रेन का झंडा भी लहराया। इसके बाद कुछ देर के लिए बैठक को स्थगित कर दिया गया था। तुर्किए की समाचार एजेंसी ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed