{"_id":"69572447bd3565260a00cf3e","slug":"ukraine-drone-attack-on-new-year-celebrations-killed-many-in-kherson-region-several-injured-russian-mfa-claim-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस का दावा: यूक्रेन ने किया खेरसॉन में ड्रोन हमला, नए साल का जश्न मना रहे 27 लोगों की मौत; 100 से ज्यादा घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रूस का दावा: यूक्रेन ने किया खेरसॉन में ड्रोन हमला, नए साल का जश्न मना रहे 27 लोगों की मौत; 100 से ज्यादा घायल
Fri, 02 Jan 2026 07:20 AM IST
देवेश त्रिपाठी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Fri, 02 Jan 2026 07:20 AM IST
सार
रूस के नियंत्रण वाले खेरसॉन इलाके में स्थित एक होटल और कैफे में नए साल का जश्न मना रहे लोगों पर यूक्रेन के भीषण ड्रोन हमले में 27 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, यूक्रेन ने कहा है कि उसने केवल दुश्मन के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।
विज्ञापन
खेरसॉन प्रांत में यूक्रेन का ड्रोन हमला
- फोटो : X@mfa_russia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नए साल के पहले दिन गुरुवार को यूक्रेन ने रूस पर भीषण ड्रोन हमला किया। रूस ने दावा किया है कि इन हमलों में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। रूसी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक खेरसॉन प्रांत के एक होटल और कैफे में नए साल के जश्न के दौरान यह यूक्रेनी हमला हुआ।
विदेश मंत्रालय ने बताया कि रूस के नियंत्रण वाले दक्षिणी खेरसोन इलाके में यूक्रेन ने इस हमले को अंजाम दिया। रूसी सरकार की ओर से नियुक्त क्षेत्रीय गवर्नर व्लादिमीर साल्डो ने यूक्रेन पर आतंकवादी हमला करने का आरोप लगाया। वहीं यूक्रेन का कहना है कि वह नागरिकों को निशाना नहीं बनाता है।
'जानबूझकर किया गया ड्रोन हमला', बोले खेरसॉन के गवर्नर
साल्डो ने कहा कि तीन यूक्रेनी ड्रोन ने तटीय गांव खोरली में नव वर्ष समारोह स्थल पर हमला किया। उन्होंने इसे नागरिकों के खिलाफ जानबूझकर किया गया हमला बताया। उन्होंने कहा कि कई लोग जिंदा जल गए। रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि शुरुआती जानकारी से संकेत मिलता है कि 27 लोग मारे गए हैं और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'इसमें कोई संदेह नहीं है कि हमला पूर्व नियोजित था, जिसमें ड्रोन ने जानबूझकर उन क्षेत्रों को निशाना बनाया जहां नागरिक नव वर्ष की पूर्व संध्या मनाने के लिए एकत्र हुए थे और हमले को युद्ध अपराध करार दिया।'
ये भी पढ़ें: Nepal: जेन-जी मामले में पूर्व पीएम ओली से होगी पूछताछ, जांच आयोग ने बयान के लिए बुलाने की तैयारी शुरू की
रूस ने की हमले की निंदा
रूसी अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन हमलों के बाद चारों और आग की लपटें और धुआं उठ रहा था। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने एक बयान में कहा कि इसके लिए पश्चिम में यूक्रेन के समर्थक ही जिम्मेदार हैं। रूस की संसद के दोनों सदनों के अध्यक्षों सहित वरिष्ठ राजनेताओं ने कीव की निंदा की।
खेरसॉन यूक्रेन के उन चार इलाकों में से एक है जिन पर रूस ने 2022 में अपना दावा किया था। यूक्रेन के एक सैन्य प्रवक्ता ने गुरुवार को रूस के इंटरफैक्स समाचार को बताया कि वह केवल दुश्मन के सैन्य ठिकानों, ईंधन और ऊर्जा सुविधाओं और अन्य वैध लक्ष्यों पर हमला करता है।
अन्य वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन