फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia-Ukraine War Update: Ukraine Described Ceasefire As Russian Hypocrisy Know Joe Biden Reaction

Ukraine Ceasefire: यूक्रेन ने युद्ध विराम को पाखंड बताकर ठुकराया, बाइडन बोले- जंग नाजुक मोड़ पर

Fri, 06 Jan 2023 08:58 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/वॉशिंगटन,
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/वॉशिंगटन, Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 06 Jan 2023 08:58 AM IST
सार

पोडोलीक ने रूस के युद्ध विराम के एलान पर प्रतिक्रिया देते व्यक्त करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि 'रूस जब कब्जे वाले क्षेत्रों को छोड़ेगा तभी अस्थायी युद्धविराम होगा, तब तक ये पाखंड अपने पास रखे।' 

विज्ञापन
Russia-Ukraine War Update: Ukraine Described Ceasefire As Russian Hypocrisy Know Joe Biden Reaction
Zelensky-Joe Biden - फोटो : Agency

विस्तार

आर्थोडाक्स क्रिसमस के मौके पर दो दिन के लिए युद्ध विराम को यूक्रेन ने रूस का पाखंड और कोरा प्रचार बताया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की के सलाहकार माइखाइलो पोडोलीक ने इसे खारिज कर दिया। उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि यूक्रेन जंग इस वक्त अहम मोड़ पर पहुंच गई है। 

विज्ञापन

पोडोलीक ने रूस के युद्ध विराम के एलान पर प्रतिक्रिया देते व्यक्त करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि 'रूस जब कब्जे वाले क्षेत्रों को छोड़ेगा तभी अस्थायी युद्धविराम होगा, तब तक ये पाखंड अपने पास रखे।'  जेलेंस्की के सलाहकार पोडोलीक ने रूस के संघर्ष विराम को लेकर जारी बयान में कहा कि रूस का यह कदम प्रचार से ज्यादा कुछ नहीं है। वह जंग की तीव्रता कम करने और अपने रसद केंद्रों पर यूक्रेन के हमलों को कम करने के लिए इस तरह के उपाय खोज रहा है। 

विज्ञापन

बता दें, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को यूक्रेन में मनाए जाने वाले ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस के मौके पर अस्थायी युद्धविराम का आदेश दिया है। यह पहला मौका है जब रूस ने यूक्रेन में पिछले साल फरवरी में आक्रमण शुरू करने के बाद से पूर्ण युद्धविराम लागू किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह रूस की चालाकी 
युद्धविराम को  लेकर पोडोलीक ने कहा कि युद्धविराम का एलान रूसी चाल है। उन्होंने कहा कि जंग खत्म करने की रूस की जरा भी इच्छा नहीं है। रूसी नेतृत्व की इस चालाकी भरी पहल का जवाब देने की कोई आवश्यकता नहीं है।

आज और कल रहेगा युद्ध विराम, पुतिन ने इसलिए की पहल
उल्लेखनीय कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने गुरुवार को यूक्रेन में दो दिनों के लिए युद्धविराम का आदेश दिया। यह आदेश ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस को देखते हुए जारी किया गया है। रूस के ऑर्थोडॉक्स चर्च के प्रमुख ने पुतिन ने इसकी अपील की थी। इसके बाद ही पुतिन ने यह एलान किया है। क्रेमलिन की ओर से बताया गया कि पुतिन ने 36 घंटे के सीजफायर का आदेश दिया है। युद्धविराम छह जनवरी की दोपहर 12 बजे शुरू होगा। रूस और यूक्रेन में रहने वाला एक बड़ा वर्ग 6-7 जनवरी को क्रिसमस मनाता है। 
 

अमेरिका व जर्मनी देंगे यूक्रेन को अतिरिक्त मदद
उधर, वॉशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि यूक्रेन जंग फिलहाल नाजुक मोड़ पर है। बाइडन ने यह बात अमेरिका और जर्मनी ने यूक्रेन को अतिरिक्त समर्थन देने की घोषणा के बीच गुरुवार को कही। बाइडन ने पत्रकारों से चर्चा में कहा, 'यूक्रेन में युद्ध एक नाजुक मोड़ पर है। हमें यूक्रेन को रूसी आक्रामकता का विरोध करने में मदद करने के लिए सब कुछ करना होगा। रूस जंग को धीमी करने का प्रयास नहीं कर रहा है। वह  जो कार्रवाई कर रहा है, वह पिछले साल जितनी ही बर्बर व नृशंस है। रूस बिल्कुल भी हार नहीं मान रहा है।' 

बाइडन ने कहा कि उन्होंने जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज के साथ यूक्रेन और यूरोप और यूरोपीय संघ में उनके गठबंधनों के बारे में लंबी चर्चा की है। हमारे पास जापान और अन्य देशों सहित कई देशों का एक समूह है।  हमने भावी कदम पर बात की है। हम यूक्रेन की मदद बढ़ाने जा रहे हैं। उसे ब्रैडली इन्फैंट्री फाइटिंग व्हीकल और जर्मनी बख्तरबंद गाड़ियां व पैट्रियट मिसाइलों को खेप देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed