फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine crisis: US President Bidens new warning, said big thing in the presence of German Chancellor Scholz

यूक्रेन संकट: अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन की नई चेतावनी, जर्मनी के चांसलर स्कोल्ज की मौजूदगी में कही बड़ी बात

Tue, 08 Feb 2022 07:28 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 08 Feb 2022 07:28 AM IST
सार

रूस जहां यूक्रेन सीमा पर अपने सैन्य साजो सामान में लगातार इजाफा कर रहा है वहीं पश्चिमी देश यूरोप में जंग टालने के प्रयासों में जुटे हैं। 

विज्ञापन
Ukraine crisis: US President Bidens new warning, said big thing in the presence of German Chancellor Scholz
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : ANI

विस्तार

यूक्रेन व रूस के बीच गहराती युद्ध की आशंका को देखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस को फिर चेतावनी दी है। जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज के साथ सोमवार को व्हाइट हाउस में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने एलान किया कि यदि रूस ने यूक्रेन पर हमला किया तो नार्ड 2 गैस पाइप लाइन को बंद कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


रूस जहां यूक्रेन सीमा पर अपने सैन्य साजो सामान में लगातार इजाफा कर रहा है वहीं पश्चिमी देश यूरोप में जंग टालने के प्रयासों में जुटे हैं। जर्मन के नए नेता स्कोल्ज के साथ आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाइडन ने कहा कि यदि रूसी सेना ने यूक्रेन सीमा पार की तो एक दशक पुरानी यह पाइप लाइन बंद कर दी जाएगी। बाइडन जर्मनी से रूस तक पाइप लाइन की इस परियोजना के लंबे समय से विरोधी रहे हैं। 
विज्ञापन


बाइडन ने इसके साथ ही रूस के खिलाफ जर्मनी से सहयोग पर भी जोर दिया। रूस के खिलाफ जर्मनी के रुख को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इसलिए बाइडन व स्कोल्ज की यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइडन ने रूस को चेतावनी देते हुए साफ शब्दों में कहा, 'यदि रूस ने आक्रमण किया तो इसका मतलब होगा कि टैंक फिर यूक्रेन सीमा पार करेंगे तो  फिर नार्ड स्ट्रीम 2 गैस पाइप लाइन नहीं रहेगी। हम इसे नहीं रहने देंगे।' यह पूछने पर जर्मनी के नियंत्रण वाली इस परियोजना को कैसे बंद करेंगे? बाइडन ने कहा, 'हम इसे बंद करने में समर्थ होंगे'। 

यूक्रेन पर हमारा समान रुख : स्कोल्ज
स्कोल्ज ने कहा, 'अमेरिका व जर्मनी का यूक्रेन, रूस व पाबंदियों को लेकर समान दृष्टिकोण है। हालांकि स्कोल्ज ने नार्ड 2 पाइप लाइन बंद करने को लेकर सीधा जवाब नहीं दिया न ही इस परियोजना का सार्वजनिक रूप से नाम लिया। स्कोल्ज एक दिनी यात्रा पर अमेरिका पहुंचे थे। 


बड़ा सवाल है नार्ड 2 गैस परियोजना बंद करना
रूस व जर्मनी की 11 अरब डॉलर की इस महत्वपूर्ण परियोजना को बंद किया जा सकेगा या नहीं यह अमेरिका व जर्मनी में बड़ा सवाल बनकर उठा है। रूस को यूक्रेन मामले में पीछे हटाने के लिए ये दोनों पुरजोर कोशिश में जुटे हैं। अमेरिका व जर्मनी ही नाटो का भी नेतृत्व कर रहे हैं। हालांकि रूस यूक्रेन पर हमले की आशंकाओं को लगातार खारिज कर रहा है। स्कोल्ज को इस खतरे के वक्त सक्षम नेतृत्व नहीं करने के आरोपों का सामना करना पड़ रहा है। उन पर स्वदेश व विदेशों में भी सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में उन्होंने साफ कहा है कि यूक्रेन मामले में जर्मनी व अमेरिका का समान नजरिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed