फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine crisis: Russian president Vladimir Putin said ready for diplomatic solution but not compromising on national interests

यूक्रेन संकट:  दुनियाभर से आर्थिक प्रतिबंधों के दबाव के बाद बदले पुतिन के सुर, कहा- राजनयिक समाधान के लिए तैयार पर राष्ट्रीय हितों से समझौता नहीं

Thu, 24 Feb 2022 07:12 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, मॉस्को/कीव
एजेंसी, मॉस्को/कीव Published by: देव कश्यप Updated Thu, 24 Feb 2022 07:12 AM IST
सार

आर्थिक प्रतिबंधों के दबाव के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन न कहा कि वह राजनयिक समाधान के लिए वार्ता को तैयार हैं। लेकिन उन्होंने रूसी नागरिकों की सुरक्षा के लिए इस वार्ता में कोई समझौता न करने की शर्त भी रखी।

विज्ञापन
Ukraine crisis: Russian president Vladimir Putin said ready for diplomatic solution but not compromising on national interests
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

यूक्रेन में 13 हजार से अधिक सैनिक भेजने के बाद दुनियाभर से आर्थिक प्रतिबंधों के दबाव के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन न कहा कि वह राजनयिक समाधान के लिए वार्ता को तैयार हैं। लेकिन अपने देश के हितों को नजरअंदाज नहीं करेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने रूसी नागरिकों की सुरक्षा के लिए इस वार्ता में कोई समझौता न करने की शर्त भी रखी। पुतिन ने दोनेस्क और लुहांस्क को मान्यता देने का बचाव करते हुए कहा, ये काम बहुत पहले हो जाना चाहिए था। उन्होंने दोहराया, यूक्रेन किसी वक्त रूस का हिस्सा था और वे अपने फैसले पर अटल हैं। हालांकि उन्होंने हमले की आशंका को व्यर्थ बताया। 
विज्ञापन


यूक्रेन ने रूसी असफरों पर लगाया दस साल का प्रतिबंध
उधर, यूक्रेन की संसद में बुधवार को एक मसौदा पारित हुआ जिसमें दोनेस्क व लुहांस्क गणराज्यों को मान्यता देने वाले रूसी अफसरों पर दस साल का प्रतिबंध लगाया गया। 450 में से 322 सांसदों ने इसका समर्थन किया। अब इन रूसी अफसरों के अधिकृत दौरे, बैठकें व भूमि खरीदी रद्द करने समेत संपत्ति जब्त की जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छह अन्य देशों ने लगाई पाबंदी
दुनिया के बड़े देशों ने रूस को रोकने के लिए कोशिशें तेज कर दी हैं। पिछले 24 घंटे में अमेरिका के अलावा ब्रिटेन, कनाडा, जापान, ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी ने रूस पर आर्थिक प्रतिबंधों की घोषणा की है।


कनाडा ने रूस के बैंकों तथा ऑस्ट्रेलिया ने पुतिन के शीर्ष सलाहकारों पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मॉरिसन ने आशंका जताई है कि रूस अलगे 24 घंटे में यूक्रेन पर चौतरफा हमला कर सकता है। इससे पहले मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस की दो वित्तीय संस्थाओं वीआईबी और रूसी मिलिट्री बैंक पर नए प्रतिबंधों की घोषणा की। साथ ही रूसी अर्थव्यवस्था के कुछ हिस्सों को अंतरराष्ट्रीय वित्तीय व्यवस्था से हटाने का भी एलान किया। बाइडन ने कहा, निस्संदेह रूस हमला कर रहा है और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन पर आक्रमण के लिए उकसा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed