फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine crisis: direct confrontation between US Russia at the United Nations 

यूक्रेन संकट: संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका-रूस में सीधी भिड़ंत, दोनों पक्षों के राजनयिकों ने एक-दूसरे के देश पर लगाए आरोप

Tue, 01 Feb 2022 10:32 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 01 Feb 2022 10:32 PM IST
सार

रूसी राजदूत वासीली नेबेनजिया ने पश्चिमी देशों पर यूक्रेन मुद्दे पर तनाव बढ़ाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अमेरिका ने विवादित क्षेत्र में नाजियों को सत्ता में बिठा दिया है।

विज्ञापन
Ukraine crisis: direct confrontation between US Russia at the United Nations 
संयुक्त राष्ट्र - फोटो : pixabay

विस्तार

यूक्रेन संकट पर बैठक बुलाने का अमेरिकी प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में पारित हो गया है। इससे पहले यूएनएससी की बैठक में उस वक्त माहौल गरमा गया जब अमेरिका और रूस के राजनयिक सीधे तौर पर बहस में भिड़ गए। रूस ने पश्चिमी देशों पर यूक्रेन को लेकर तनाव बढ़ाने का आरोप लगाया जबकि अमेरिका ने यूक्रेनी सीमा पर एक लाख रूसी सैनिकों के जमावड़े पर गर्मी दिखाई।

विज्ञापन


रूसी राजदूत वासीली नेबेनजिया ने पश्चिमी देशों पर यूक्रेन मुद्दे पर तनाव बढ़ाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अमेरिका ने विवादित क्षेत्र में नाजियों को सत्ता में बिठा दिया है। इसके जवाब में अमेरिकी राजदूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने कहा कि यूक्रेन सीमा पर एक लाख से ज्यादा रूसी सैनिकों का जमावड़ा पिछले कई दशकों में यूरोप में सबसे बड़ी घटना है। 
विज्ञापन


थॉमस-ग्रीनफील्ड ने कहा, रूस बिना तथ्यात्मक आधार के यूक्रेन व पश्चिमी देशों पर आक्रामक होने का आरोप लगा रहा है ताकि हमला करने का माहौल तैयार कर सके। इस दौरान नेबेनजिया ने अमेरिका पर उनके देश के अंदरूनी मामलों में दखल देने का आरोप भी लगाया। यह गर्मागर्मी तब हुई जब रूस की एक बैठक को रोकने की कोशिश नाकाम हो गई। यूक्रेन मुद्दे पर पहली बार सभी पक्षों ने सीधे-सीधे अपनी बात रखी। बैठक कराने पर हुआ मतदान प्रस्ताव 10-2 से पारित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी प्रस्ताव का रूस ने दिया लिखित जवाब
इस बैठक के कुछ घंटे बाद रूस ने अमेरिका के तनाव घटाने के प्रस्ताव का लिखित जवाब भेजा। हालांकि अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने इस जवाब के बारे में विस्तार से कुछ भी बताने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि इस पर सार्वजनिक तौर पर चर्चा करना अनुत्पादक होगा और वे अपने जवाबी प्रस्ताव पर फैसला रूस पर छोड़ रहे हैं। अब तक यूक्रेन मुद्दे पर अमेरिका और रूस के बीच बातचीत नाकाम ही रही है।


भारत ने बनाई दूरी, दोनों पक्षों के संपर्क में
यूएनएससी की बैठक कराने पर हुई वोटिंग का प्रस्ताव पारित जरूर हो गया लेकिन चीन और रूस ने इसका विरोध किया जबकि भारत समेत गैबॉन और केन्या ने मतदान में हिस्सा ही नहीं लिया। भारत ने यूक्रेन संकट पर तत्काल तनाम कम करने की अपील करते हुए कहा कि हम दोनों ही पक्षों से लगातार संपर्क में बने हुए हैं और नॉर्मेंडी प्रारूप के तहत यूक्रेन से संबंधित घटनाक्रमों का बारीकी से पालन कर रहे हैं। इस पर एक रूसी राजनयिक ने मतदान से पहले अमेरिकी दबाव के बावजूद डटे रहने पर चारों देशों को शुक्रिया अदा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed