फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine crisis, Apple paused all product sales in Russia

यूक्रेन संकट: एपल ने रूस में रोकी सभी उत्पाद की बिक्री, अन्य सेवाओं को किया सीमित

Wed, 02 Mar 2022 04:23 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 02 Mar 2022 04:23 AM IST
सार

रूस में एपल ऐप स्टोर से अब कुछ भी डाउनलोड नहीं हो सकता है। बयान का हवाला देते हुए कहा हमने रूस में सभी उत्पाद बिक्री रोक दी है।

विज्ञापन
Ukraine crisis, Apple paused all product sales in Russia
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : Social media

विस्तार

यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध के अभी खत्म होने के आसार नजर नहीं आ रहे। रोज एक दूसरे पर मिसाइलें दागी जा रही हैं। वहीं दुनिया के कई देश सीधे रूस के विरोध में खड़े हैं। इस बीच मीडिया खबरों के अनुसार अमेरिकी टेक दिग्गज कंपनी एपल ने मंगलवार से  रूस में सभी उत्पाद बिक्री को रोक दिया। साथ ही यूक्रेन में सैन्य अभियान के कारण देश में एपल पे और अन्य सेवाओं को सीमित कर दिया है।

विज्ञापन


एपल ने बयान जारी कर जानकारी दी कि हमने रूस में अपने बिक्री चैनल में सभी निर्यात बंद कर दिए साथ ही एपल पे और अन्य सेवाओं को सीमित कर दिया गया है। रूस में एपल ऐप स्टोर से अब कुछ भी डाउनलोड नहीं हो सकता है। बयान का हवाला देते हुए कहा हमने रूस में सभी उत्पाद बिक्री रोक दी है।
विज्ञापन


रूस के सरकारी मीडिया पर गूगल लगा चुका है प्रतिबंध
इससे पहले मेटा, गूगल, टिकटॉक और यूट्यूब ने रूस के सरकारी मीडिया आउटलेट आरटी और स्पुतनिक को यूरोप में ब्लॉक कर दिया है। अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और यूरोपीय संघ सहित कई देशों ने यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियानों की निंदा की है और मास्को पर प्रतिबंध लगाए हैं। इन देशों ने यूक्रेन से रूस से लड़ने के लिए सैन्य सहायता में मदद करने का भी वादा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूसी बैंकों पर लग चुका है प्रतिबंध
अमेरिका, कनाडा और यूरोपीय सहयोगी प्रमुख रूसी बैंकों को इंटरबैंक मैसेजिंग सिस्टम, स्विफ्ट से हटाने के लिए सहमत हुए, जिसका अर्थ है कि रूसी बैंक रूस की सीमाओं से परे बैंकों के साथ सुरक्षित रूप से संवाद करने में सक्षम नहीं होंगे। वहीं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी बदले की कार्रवाई की है। उन्होंने अमेरिका और उसके सहयोगियों के खिलाफ विशेष आर्थिक उपायों पर एक डिक्री पर हस्ताक्षर किए हैं।


देश की सीमाओं पर पांच लाख से ज्यादा लोग
संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के अनुसार, यूक्रेन और रूस के बीच चल रही लड़ाई ने अब तक देश की सीमाओं के पार 500,000 से अधिक लोगों को धकेल दिया है। 28 फरवरी को संयुक्त राष्ट्र महासभा के एक आपातकालीन सत्र में बोलते हुए, संयुक्त राष्ट्र में रूस के स्थायी प्रतिनिधि, वसीली नेबेंज्या ने कहा था कि रूस की यूक्रेन पर कब्जा करने की कोई योजना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed