फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine claim: 11 lakh Ukrainians including two lakh children forcibly deported to Russia

यूक्रेन का दावा: दो लाख बच्चों समेत 11 लाख यूक्रेनियों को बनाया बंधक, जबरन रूस ले जाया गया

Tue, 03 May 2022 09:55 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 03 May 2022 09:55 AM IST
सार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 24 फरवरी से अब तक रूस के कब्जे वाले डोनाबास से 1,092,137 यूक्रेनियों, जिसमें 196,356 बच्चे शामिल हैं, को रूस लाया गया है। 

विज्ञापन
Ukraine claim: 11 lakh Ukrainians including two lakh children forcibly deported to Russia
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी से छिड़ी जंग अब जुबानी भी हो चली है। एक तरफ रूस लगातार यूक्रेन पर मिसाइलों और बम से हमला कर रहा है, दूसरी तरफ उसने दावा किया है कि बहुत से यूक्रेनी लोगों, बच्चों को यूक्रेन से निकाल कर रूस लाया गया है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि करीब दो लख बच्चों को जबरन रूस ले जाया गया है। 

विज्ञापन


कीव इंडीपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, दो लखा बच्चों समेत 11 लाख यूक्रेनी नागरिकों को रूसी सैनिक जबरन बंधक बना कर रूस ले गए हैं। वहीं रूसी रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि 24 फरवरी से अब तक रूस के कब्जे वाले डोनाबास से 1,092,137 यूक्रेनियों, जिसमें 196,356 बच्चे शामिल हैं, को रूस लाया गया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



सोमवार को 11500 बच्चों को ले जाया गया रूस
रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि कीव के अधिकारियों के समन्वय के बिना सोमवार को 1,847 बच्चों सहित 11,500 से अधिक लोगों को यूक्रेन से रूस ले जाया गया है। मास्को की ओर से दावा किया गया है कि इन लोगों को उनके अनुरोध पर यू्क्रेन से निकाला गया है। जबकि, यूक्रेन का कहना है कि रूस जबरन यूक्रेनियों को रूस ले जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed