{"_id":"66be2b4f01b361b2330432c6","slug":"ukraine-captures-russian-town-with-gas-pipe-network-zelensky-says-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ukraine War: 'कीव सैनिकों ने कुर्स्क क्षेत्र में रूसी शहर सुदजा पर कब्जा किया', राष्ट्रपति जेलेंस्की का दावा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Ukraine War: 'कीव सैनिकों ने कुर्स्क क्षेत्र में रूसी शहर सुदजा पर कब्जा किया', राष्ट्रपति जेलेंस्की का दावा
Thu, 15 Aug 2024 09:52 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, कीव
पीटीआई, कीव
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 15 Aug 2024 09:52 PM IST
विज्ञापन
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की
- फोटो : ANI
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दावा किया है कि कीव के सैनिकों ने कुर्स्क क्षेत्र में रूसी शहर सुदजा पर कब्जा कर लिया है। इससे पहले जेलेंस्की ने मंगलवार को दावा किया था कि रूस के कुर्स्क सीमा क्षेत्र की 74 बस्तियां अब उनके बलों के नियंत्रण में हैं। इससे पहले कुर्स्क क्षेत्र के गवर्नर ने कहा था कि 28 बस्तियां यूक्रेन के नियंत्रण में हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रपति ने कहा था कि भीषण लड़ाई के बावजूद कुर्स्क क्षेत्र में हमारे बल आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने एक वीडियो कॉल की फुटेज भी साझा की थी, जिसमें वे सेना प्रमुख ओलेक्सांद्र सिरस्की से बात कर रहे हैं। इसमें सिरस्की को कहते देखा जा सकता था कि हमारी सेनाएं अभी तक कुछ क्षेत्रों एक से तीन किलोमीटर तक आगे बढ़ी हैं। पिछले 24 घंटे में यूक्रेन ने 40 से अधिक वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर कब्जा पा लिया है।
विज्ञापन