{"_id":"64ed6135dcff85d302038aef","slug":"ukraine-announces-liberation-of-strategic-settlement-of-robotyne-from-russian-forces-as-counteroffensive-faste-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia-Ukraine War: युद्धक्षेत्र में यूक्रेन को बड़ी कामयाबी! रोबोटाइन से रूसी सेना खदेड़ने का दावा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia-Ukraine War: युद्धक्षेत्र में यूक्रेन को बड़ी कामयाबी! रोबोटाइन से रूसी सेना खदेड़ने का दावा
Tue, 29 Aug 2023 08:38 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Tue, 29 Aug 2023 08:38 AM IST
सार
बताया गया है कि रोबोटाइन रूस के कब्जे वाले जैपोरिज्झिया क्षेत्र के ओरिखिव से महज 10 किमी दूर तोकमाक जाने वाली कूटनीतिक रूप से अहम सड़क पर मौजूद है।
विज्ञापन
यूक्रेन को रूसी सेना के खिलाफ बड़ी सफलता।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस और यूक्रेन युद्ध को डेढ़ साल से ज्यादा का समय हो चुका है। इस बीच जहां रूस अपने कब्जे वाले क्षेत्र पर पकड़ और मजबूत करने की कोशिश में जुटा है, वहीं यूक्रेन पलटवार कर अपने इलाकों को रूसी सेना के कब्जे से छुड़ाने की कोशिश में है। इस कोशिश में यूक्रेन को सफलता भी मिली है। यूक्रेनी सेना ने सोमवार को दावा किया कि उसने दक्षिण-पूर्व हिस्से में स्थित रोबोटाइन को रूसी सेना के कब्जे से आजाद करा लिया।
यूक्रेन का कहना है कि दो महीने से ज्यादा के संघर्ष के बाद अब वह रूसी सेना को क्षेत्र से खदेड़ने के बाद और दक्षिण में धकेल रहा है। यूक्रेनी सेना ने कहा कि उसकी टुकड़ियों ने पिछले हफ्ते ही रोबोटाइन के कूटनीतिक रूप से अहम गांव में अपना झंडा फहरा दिया था और इस घटना का वीडियो भी साझा किया था। इसके बाद सैनिकों ने पूरे गांव में रूसी सैनिकों को ढूंढने का अभियान चाया और पूरे हिस्से पर नियंत्रण स्थापित किया।
यूक्रेन के लिए अहम क्षेत्र है रोबोटाइन
बताया गया है कि रोबोटाइन रूस के कब्जे वाले जैपोरिज्झिया क्षेत्र के ओरिखिव से महज 10 किमी दूर तोकमाक जाने वाली कूटनीतिक रूप से अहम सड़क पर मौजूद है। रूस का इस पूरे इलाके की सड़कों और रेल नेटवर्क पर कब्जा है। इस लिहाज से यूक्रेन का यह अभियान काफी अहम रहा।
विज्ञापन
अगर यूक्रेनी सेना इस अभियान के दौरान तोकमाक को वापस हासिल कर लेती है तो यह रूसी सेना के लिए बड़ा झटका होगा। दरअसल, यूक्रेन के सैनिक रूस की सेना को दक्षिण की ओर धकेलते हुए अजोव सागर की तरफ कूच कर रहे हैं। इससे रूसी सेना पर दो हिस्सों में बंटने का खतरा पैदा हो सकता है।