फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine: 40 bodies recovered from debris in Dnipro, 46 people still missing, Russia denies attack

Ukraine : नीप्रो में मलबे से 40 शव निकाले, 46 लोग अब भी लापता, रूस का हमले से इनकार

Tue, 17 Jan 2023 06:35 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, मॉस्को/बर्लिन।
एजेंसी, मॉस्को/बर्लिन। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 17 Jan 2023 06:35 AM IST
सार

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि हमले के तीसरे दिन भी बचाव और राहत कार्य जारी है। सोमवार दोपहर तक 40 शव निकाले जा चुके हैं, जबकि 46 लोग अब भी लापता हैं।

विज्ञापन
Ukraine: 40 bodies recovered from debris in Dnipro, 46 people still missing, Russia denies attack
यूक्रेन के निप्रो में हमले के बाद इमारत की स्थिति। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूक्रेनी शहर नीप्रो में रिहायशी इमारत पर हमले के मामले में रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने सोमवार को कहा कि इमारत पर रूस ने मिसाइल हमला नहीं किया था। यूक्रेन के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाही के लिए जिम्मेदार बताते हुए पेस्कोव ने कहा कि रूस ने बीते 11 महीने में कभी भी आम लोगों पर हमला नहीं किया है।

विज्ञापन


वहीं, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि हमले के तीसरे दिन भी बचाव और राहत कार्य जारी है। सोमवार दोपहर तक 40 शव निकाले जा चुके हैं, जबकि 46 लोग अब भी लापता हैं।  वहीं, क्रीमिया के गवर्नर मिखाइल राज्वोझेव ने कहा कि सोमवार को क्रीमिया पर हमला करने आए 10 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए हैं। माना जा रहा है कि नीप्रो पर हमले के बदले में यूक्रेन ने क्रीमिया पर हमले का प्रयास किया।
विज्ञापन


जर्मनी की रक्षा मंत्री लैम्ब्रेक्ट का इस्तीफा, यूक्रेन को मदद न देने का आरोप
जर्मनी की रक्षा मंत्री क्रिस्टीन लैम्ब्रेक्ट ने चांसलर ओलाफ शोल्ज को इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने सोमवार को इसका एलान किया। यूक्रेन की पर्याप्त मदद नहीं करने को लेकर लैंम्ब्रेक्ट लगातार जर्मन मीडिया के निशाने पर थीं। उन्होंने कई बार जर्मनी की तरफ से यूक्रेन को रक्षा सहायता देने पर सवाल उठाया था। रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद जर्मनी ने सेना के आधुनिकीकरण के लिए 100 अरब डॉलर के आवंटन पर भी उन्होंने कहा था कि यह जर्मनी के करदाताओं का पैसा है, इसे बहुत सोच-समझकर खर्च करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed