फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK visa fee hike for visitors students from four october rishi sunak

यूकेः वीजा शुल्क में इस तारीख से लागू होगी बढ़ोतरी, ब्रिटेन जाने वाले भारतीय छात्रों, विजिटर्स पर पड़ेगा बोझ

Sat, 16 Sep 2023 04:55 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 16 Sep 2023 04:55 PM IST
सार

ब्रिटेन के गृह विभाग ने वीजा शुल्क में 15 प्रतिशत और प्राथमिक वीजा, छात्र वीजा और सर्टिफिकेट ऑफ स्पॉन्सरशिप में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। 

विज्ञापन
UK visa fee hike for visitors students from four october rishi sunak
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक - फोटो : फेसबुक/ऋषि सुनक

विस्तार

ब्रिटिश सरकार ने एलान किया है कि वीजा शुल्क में प्रस्तावित बढ़ोतरी आगामी चार अक्तूबर से लागू हो जाएगी। इसके तहत छह महीने से कम समय के लिए ब्रिटेन जाने वाले विजिटर्स को अब वीजा शुल्क के तहत 15 जीबीपी (ग्रेट ब्रिटेन पाउंड) और छात्रों को 127 जीबीपी अतिरिक्त देने होंगे। इनमें भारतीय भी शामिल हैं। शुक्रवार को ब्रिटेन की संसद में यह विधेयक पेश किया गया। इस दौरान ब्रिटेन के गृह विभाग ने कहा कि अब बढ़ोतरी के बाद ब्रिटेन आने वाले विजिटर्स को वीजा शुल्क के रूप में 115 जीबीपी देने होंगे और छात्रों को 490 जीबीपी देने होंगे। 
विज्ञापन


इतनी हुई वीजा शुल्क में बढ़ोतरी
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने जुलाई में वीजा शुल्क में बढ़ोतरी का एलान किया था। जिसमें कहा गया था कि ब्रिटेन की सरकारी स्वास्थ्य सेवा नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) को दिए जाने वाले स्वास्थ्य कर (आईएचएस) में बढ़ोतरी होगी और इस बढ़ोतरी से देश के सरकारी कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की जाएगी। ऋषि सुनक ने कहा था कि वीजा शुल्क और आईएचएस में बढ़ोतरी से करीब एक बिलियन ग्रेट ब्रिटेन पाउंड मिलेंगे। ब्रिटेन के गृह विभाग ने वीजा शुल्क में 15 प्रतिशत और प्राथमिक वीजा, छात्र वीजा और सर्टिफिकेट ऑफ स्पॉन्सरशिप में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। 
विज्ञापन


बढ़े वीजा शुल्क से सरकारी कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी
ब्रिटेन की अधिकतर वीजा कैटेगरी में बढ़ोतरी होगी, जिनमें हेल्थ एंड केयर वीजा भी शामिल है। साथ ही छह महीने, दो साल, पांच साल और 10 साल के विजिट वीजा के शुल्क में भी बढोतरी होगी। दरअसल ब्रिटेन की सरकार  सरकारी कर्मचारियों जैसे पुलिस, डॉक्टर और अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी करने जा रही है। प्रधानमंत्री ने सरकारी कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी के लिए कर्ज लेने या फिर लोगों पर अतिरिक्त कर लगाने से इनकार कर दिया था। उसके बाद ही वीजा शुल्क में बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा गया था। अब संसद से मंजूरी के बाद इसे चार अक्तूबर से लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed